14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यफोटो फ्रेम में आ रहे कार्यकर्ता को बीजेपी नेताजी ने मारी लात...

फोटो फ्रेम में आ रहे कार्यकर्ता को बीजेपी नेताजी ने मारी लात तो बोला- हमारी तो 30 साल से दोस्ती है, VIDEO

Published on

जालना,

बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दानवे फोटो फ्रेम में आ रहे एक कार्यकर्ता को लात मारते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद दानवे चर्चा में आ गए हैं.

बताया जा रहा है कि रावसाहेब दानवे से मिलने पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर उनके भोकरदन स्थित आवास पर पहुंचे थे. इस मेल-मुलाकात के बीच ही दानवे, खोतकर का सम्मान कर रहे थे. लेकिन इस दौरान एक कार्यकर्ता उनके फोटो फ्रेम में आने लगा. इस दौरान दानवे ने अचानक पास खड़े कार्यकर्ता को लात मार दी.

‘महाराष्ट्र के लोगों को सोचना चाहिए’
दानवे के कार्यकर्ता को लात मारने की घटना को किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया. अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टियां दानवे की आलोचना कर रही हैं. शिवसेना (UBT) जिला प्रमुख भास्कर आंबेकर ने इस घटना पर निशाना साधते हुए कहा,’महाराष्ट्र में अगर नेता अपने कार्यकर्ताओं को लात से मार रहे हैं तो महाराष्ट्र कहां से कहां आ गया है. जनता को यह सोचना चाहिए.’

कार्यकर्ता का आया स्पष्टीकरण
जिस कार्यकर्ता को लात मारी गई है, उसका स्पष्टीकरण भी आ गया है. बीजेपी नेता रावसाहेब दानवे ने जिस कार्यकर्ता को लात मारी उसका नाम शेख अमद है. इस घटना के बाद अमद ने कहा है कि जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वह सही नहीं है. वरोधी पार्टी वाले राव साहेब दानवे के खिलाफ झूठी बातें फैला रहे हैं.

विरोधी पार्टी फैला रही है झूठ
शेख अमद ने वीडियो जारी कर कहा,’जो बाते फैलाई गईं, उसमें कुछ भी सत्य नहीं है. विरोधी पार्टी ये झूठी फैला रही है. दानवे साहेब और मेरी पिछले 30 साल से दोस्ती है. वह जैसे ही एयरपोर्ट से उतरते हैं मुझे फोन करते हैं कि कहां है, घर आजा साथ खाना खाते हैं. मेरे और उनके संबंध अलग तरह के हैं.’

कार्यकर्ता ने सफाई में कही ये बात
लात मारने की घटना पर सफाई देते हुए शेख अमद ने कहा,’वो (रावसाहेब दानवे) घर से कपड़े बदलकर आए थे, उनकी शर्ट पीछे से अटकी हुई थी. मैंने उनके कान में कहा कि दादा आपकी शर्ट अटकी हुई है, लेकिन वह समझ नहीं पाए और उन्होंने शरीर को झटका. जैसा फैलाया जा रहा है, वैसी कोई बात नहीं है.’

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...