12.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeराजनीतिजब कांग्रेस सांसदों को मुस्कुराते हुए लोकसभा स्पीकर ने कह दिया, भारत...

जब कांग्रेस सांसदों को मुस्कुराते हुए लोकसभा स्पीकर ने कह दिया, भारत जुड़ा हुआ है

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में आज राहुल गांधी ने गौतम अडानी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेकर उनपर अडानी के पुराने रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार ने अडानी की मदद की। हालांकि जब राहुल गांधी जब अपना भाषण समाप्त करके बैठ रहे थे तो कांग्रेस सांसद भारत जोड़ो- भारत जोड़ो का नारा लगाने लगे। इसपर चुपचाप राहुल का भाषण सुन रहे स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस सदस्यों को झिड़कते हुए कहा कि भारत जुड़ा ही हुआ है। बैठ जाइए। जैसे ही राहुल गांधी ने भाषण देकर बैठे कांग्रेस से सदस्य भारत जोड़ो-भारत जोड़ो का शोर मचाने लगे। इसपर बिरला ने कहा कि भारत जुड़ा हुआ है, चिंता मत करो।

बिरला ने पूरे भाषण के दौरान राहुल गांधी की बातों को सुना। बिरला ने सत्ता पक्ष के आपत्तियों के बावजूद राहुल को बोलने का मौका दिया। हालांकि राहुल गांधी जब पीएम मोदी और अडानी की एकसाथ बैठी तस्वीरें लोकसभा में दिखाने लगे। इसपर लोकसभा स्पीकर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह के पोस्टर मत दिखाइए। जब राहुल पोस्टर दिखा रहे थे तो बीजेपी के सदस्य भी आपत्ति जताने लगे। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने राहुल को पोस्टर दिखाने से मना कर दिया।

Latest articles

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

सीएम भजनलाल शर्मा ने 181 हेल्पलाइन सेंटर पर खुद सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित...

नेहरू-अंबेडकर सब गलत, बस मोदी जी की तपस्या अधूरी: भगवंत मान का पीएम और भाजपा पर बड़ा हमला

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...