8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभोपालजब पीएम मोदी ने निकाल दी पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पर्ची, फीका...

जब पीएम मोदी ने निकाल दी पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पर्ची, फीका पड़ गया बागेश्वर बाबा का चेहरा, CM भी देखते रह गए

Published on

छतरपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया और कैंसर पर बात की। उन्होंने धार्मिक आस्था पर हमला करने वाले नेताओं की आलोचना की। इस दौरान उन्होंने संत-महात्माओं से आयुष्मान कार्ड बनवाने का भी आग्रह किया। उनके स्वागत में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उन्हें बालाजी की प्रतिमा और सनातन धर्म पर लिखी एक किताब भेंट की। पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी के दर्शन भी किए।

संबोधन में संतों से कही आयुष्मान बनवाने की बात
पीएम मोदी ने उन नेताओं की आलोचना की जो धर्म का मजाक उड़ाते हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग हमेशा से रहे हैं जो हिंदू आस्था से नफरत करते हैं। प्रधानमंत्री ने संतों और महात्माओं से आयुष्मान भारत योजना के तहत अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने का भी आग्रह किया ताकि जरूरत पड़ने पर वे इसका लाभ उठा सकें।

पीएम मोदी ने निकाल दी बाबा की पर्ची
भाषण के अंत में पीएम मोदी ने कहा, आज मैं हनुमान दादा के चरणों में आया तो मुझे लगा कि धीरेंद्र शास्त्री अकेले पर्ची निकालेंगे या मैं भी निकाल पाऊंगा। मैंने आज पहली पर्ची निकाली। दरअसल पीएम मोदी पं धीरेंद्र शास्त्री की मां से जब मिले थे, तो उन्होंने कहा था कि मैं पर्ची निकालने आया हूं। मुझे पता है आपके मन में क्या चल रहा है, आपके मन में है कि ‘ब्याह होना चाहिए।’

पीएम मोदी को दिया बारात का न्यौता
जब मंच से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर इस किस्से को साझा कर रहे थे, तभी उन्होंने पीएम मोदी को अपनी बारात में आने का न्यौता भी दे डाला। इस न्यौते को पीएम मोदी ने अपने संबोधन में स्वीकार भी कर लिया।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...