9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यजब भेष बदलकर निकलीं IPS, लूट की सूचना देकर लेती रहीं पुलिसकर्मियों...

जब भेष बदलकर निकलीं IPS, लूट की सूचना देकर लेती रहीं पुलिसकर्मियों का टेस्ट

Published on

औरैया,

‘हेलो मैं सरिता चौहान बोल रही हूं, दिबियापुर रोड पर प्लास्टिक सिटी के पास सड़क पर बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचा दिखाकर लूटपाट की है, जल्दी पहुंचे, लुटेरे औरैया की तरफ भागे हैं…’ उत्तर प्रदेश पुलिस की तत्परता देखने के लिए एक महिला आईपीएस अधिकारी ने फिल्मी स्टाइल में ड्रामा किया. मामला औरैया जिले का है.

औरैया की एसपी चारू निगम ने गुरुवार को अपने मातहतों की परीक्षा ली. इसके लिए फिल्मी स्क्रिप्ट लिखी गई. आईपीएस चारू निगम गुरुवार को भेष बदलकर ककोर मुख्यालय के पास प्लास्टिक सिटी के पास एक बाइक पर सवार होकर पहुंचीं और 112 को अपने साथ लूट की घटना की सूचना दी.

आईपीएस चारू निगम ने 112 को बताया कि पल्सर सवार लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद तत्काल प्रभाव से घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई और हुलिया के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी लूट की घटना को सही मानकर जांच कर रहे थे. चारू निगम भी जबरदस्त एक्टिंग कर रही थीं.

आईपीएस चारू निगम ने गुलाबी सूट पहना हुआ था और मुंह को ढककर स्थानीय भाषा में बात कर रही थीं. उन्होंने पास के गांव में अपनी रिश्तेदारी बताई. उन्होंने बताया कि रास्ते में एक बाइक सवार द्वारा पीछा करके घटना को अंजाम दिया. पुलिस तत्काल एक्टिव हो गई. पुलिस की तत्परता से चारू निगम संतुष्ट दिखीं.

पुलिसकर्मी आईपीएस चारू निगम को पहचान नहीं सके. काफी देर तक पुलिस इधर से उधर भाग निकले लुटेरों को पकड़ने के लिए भागते रहे. आखिरी में जब सच पता चला तो पुलिसकर्मियों के चेहरे के रंग बदल गए.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...