7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यआखिर श्रीकांत त्यागी कब गिरफ्तार होगा? महेश शर्मा बोले- 48 में से...

आखिर श्रीकांत त्यागी कब गिरफ्तार होगा? महेश शर्मा बोले- 48 में से 5 घंटे भी बाकी

Published on

नोएडा

गौतमबुद्धनगर से सांसद महेश शर्मा ने श्रीकांत त्यागी के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाए जाने पर कहा कि देर आयद, दुरुस्त आयद। उन्होंने कहा कि आरोप लगाया जाता रहा है कि बुलडोजर राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ है, इस ऐक्शन से योगी जी की सरकार ने एक बार फिर साफ बता दिया कि बुलडोजर उन सबके खिलाफ है, जिनको कानून व्यवस्था में विश्वास नहीं है।

महेश शर्मा ने कहा कि कि यूपी में हमारी सरकार का काम करने का तरीका अलग है। इसी के तहत तुरंत कार्रवाई हई है। श्रीकात त्यागी की गिफ्तारी पर 48 घंटे के अपने अल्टीमेटम पर शर्मा ने कहा कि 48 घंटे में अभी वक्त बाकी है। शाम 5 बजे के अंदर गिरफ्तारी हो जाएगी। मुझे पूरा विश्वास है कि आज शाम गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुझे बताया गया है कि टीमें उसकी जांच में लगी हुई है। उन्होंने गृह सचिव को फोन पर हड़काने पर कहा कि लोगों में काफी गुस्सा था। इसी को लेकर उन्होंने गृह सचिव को फोन किया था।

अपर मुख्‍य सचिव पर हुए थे नाराज
आपको बता दें कि रविवार रात करीब 8 बजे डेढ़ दर्जन युवकों ने नोएडा की ग्रैंड ओमेक्‍स सोसाइटी में घुसकर जमकर बवाल काटा। मामले की सूचना थाने को दी गई। स्थानीय लोगों ने गौतमबुद्धनगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सांसद घटनास्थल पर पहुंचे। घटना से गुस्साए सांसद ने सीधे अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी को फोन मिलाया और कहा कि हमारी सरकार है। हमें यह कहते हुए यहां शर्मिंदगी महसूस हो रही है। पता करिए 15 लड़के कैसे सोसायटी में घुसे। नाराज सांसद अधिकारी से अब तक श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी न होने को लेकर भी सवाल करते देखे गए।

ऋषिकेश में मिला श्रीकांत त्‍यागी का लास्‍ट लोकेशन
बताया जा रहा है कि पुलिस के डर से श्रीकांत त्‍यागी उत्‍तराखंड में छिपा हुआ है। उसके फोन की अंतिम लोकेशन ऋषिकेश में मिली है। नोएडा पुलिस की सात टीमें उत्‍तराखंड के अलग अलग जिलों में त्‍यागी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार एक जगह सीसीटीवी फुटेज में भी वह नजर आया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...