26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराष्ट्रीयचुभती-जलती गर्मी को कब शांत करेंगी बाारिश की बौछार? IMD ने बता...

चुभती-जलती गर्मी को कब शांत करेंगी बाारिश की बौछार? IMD ने बता दी है मॉनसून की तारीख

Published on

नई दिल्ली

देश के अधिकांश हिस्सों में इस समय चुभती-जलती गर्मी से पड़ रही है, हर किसी की निगाहें आसमान की तरफ हैं। गर्मी से परेशान लोगों के लिए आज राहत की खबर आई है। मॉनसून की बारिश जल्द होने वाली है। भारत के मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून इस साल समय से पहले दस्तक देने वाला है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 31 मई तक केरल पहुंचने की उम्मीद है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 मई को मॉनसून के अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद मॉनसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई के आसपास केरल पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा, ‘इस साल, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 31 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है।’ आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को कहा, ‘यह जल्दी नहीं है। यह सामान्य तारीख के करीब है क्योंकि केरल में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख एक जून है।’ पिछले महीने, आईएमडी ने जून से सितंबर तक चलने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया था।

कितना सटीक होता है आईएमडी का पूर्वानुमान?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को मॉनसून अपडेट जारी करते हुआ बताया कि मॉनसून के लिए स्थितियां सामान्य बनी हुई हैं। ऐसे में इसके भारत में देरी से आने के आसार नहीं है। सामान्य तौर पर मॉनसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है। इस बार इसके 31 मई को आने की संभावना है। इसमें चार दिन के आगे पीछे होने की गुंजाइश भी आईएमडी ने जताई है। मॉनसून के इस बार सामान्य रहने की संभावना पहले ही जाहिर की जा चुकी हैं। आईएमडी पिछले 19 सालों से मॉनसून का पूर्वानुमान कर रहा है। आईएमडी के अनुसार 2005 से 2023 तक 2015 को छोड़कर पूर्वानुमान सही रहा है।

Latest articles

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...

दादाजी धाम में 21 जून को आयोजित होगा निःशुल्क योग शिविर

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...