15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीति'जब भी मैं खड़ा होता हूं, बोलने नहीं दिया जाता', राहुल गांधी...

‘जब भी मैं खड़ा होता हूं, बोलने नहीं दिया जाता’, राहुल गांधी का लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर बड़ा आरोप

Published on

विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर बड़ा आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने कहा, ‘जब भी मैं सदन में बोलने के लिए खड़ा होता हूं, मुझे बोलने नहीं दिया जाता. जबकि परंपरा यह है कि नेता प्रतिपक्ष खड़ा हो तो उसे बोलने दिया जाए. पता नहीं किस प्रकार सदन चल रहा है. लोकसभा अध्यक्ष की सोच क्या है?’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह सदन के नियमों और परंपराओं के अनुरूप आचरण करें तथा उनसे ऐसी अपेक्षा भी की जाती है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि बिरला ने राहुल गांधी के किस आचरण को लेकर यह टिप्पणी की.

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 7-8 दिन में मैंने एक शब्द नहीं बोला. लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों की जगह होती है. लेकिन सदन का नजारा देख ऐसे लग रहा है कि जैसे लोकतंत्र बचा ही नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सदन को अलोकतांत्रित तरीके से चलाया जा रहा है. राहुल गांधी ने यह आरोप इसलिए लगाया कि जब वह बोलने के लिए खड़े हुए तो स्पीकर ने सदन का कार्यवाही स्थगित कर दी.

वहीं, कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने भी आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि जब कोई भाजपा का सांसद या मंत्री बोलता है तो लोकसभा अध्यक्ष उन्हें रोकते-टोकते नहीं हैं. वह कई मिनट तक बोलते चले जाते हैं. लेकिन जैसे ही कांग्रेस या विपक्ष का कोई नेता बोलेगा, स्पीकर कुछ मिनट भी नहीं बोलने देंगे और बार-बार टोकते रहेंगे.

कांग्रेस नेता ने सुषमा स्वराज को क्यों किया याद?
गोगोई ने कहा, ‘जब सुषमा स्वराज जी नेता प्रतिपक्ष थीं तो लोकसभा में उन्हें क्या सम्मान मिलता था, हम सबने देखा है.’ हम इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष से मिले और अपनी आपत्ति दर्ज कराई और नेता प्रतिपक्ष की गरिमा की जो अवहेलना हो रही है, उसके बारे में बताया.’ उनका कहना था कि लोकसभा अध्यक्ष से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है.

लोकसभा स्पीकर ने दिया ये जवाब
वहीं, स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नियमों और सदन की मर्यादा के अनुरूप आचरण का पालन नहीं कर रहे हैं. बिरला ने शून्यकाल के बाद कहा कि कई पिता-पुत्री, माता-बेटी और पति-पत्नी इस सदन के सदस्य रहे हैं और इसी परिप्रेक्ष्य में नेता प्रतिपक्ष से अपेक्षा की जाती है कि वह सदन के नियमों और परंपराओं के अनुरूप आचरण करेंगे.

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...