22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयहमारे परमाणु ठिकाने कहां-कहां हैं? भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे को क्यों बताई ये...

हमारे परमाणु ठिकाने कहां-कहां हैं? भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे को क्यों बताई ये बात

Published on

नई दिल्ली,

भारत और पाकिस्तान ने पहली जनवरी को एक अहम जानकारी साझा की है. ये जानकारी परमाणु प्रतिष्ठानों और संस्थानों से जुड़ी है. हालांकि, ये पहली बार नहीं हुआ है. हर साल की पहली तारीख को दोनों देश एक-दूसरे से परमाणु प्रतिष्ठानों और संस्थानों की जानकारी साझा करते हैं. भारत और पाकिस्तान, दोनों ही देशों के विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर बयान जारी किया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि समझौते के तहत पाकिस्तान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की लिस्ट साझा की है. पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग और भारत ने नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग के अधिकारी को परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की लिस्ट सौंपी है.

क्या ये पहली बार हुआ?
नहीं. ऐसा तीन दशकों से होता आ रहा है. दरअसल, दोनों देशों के बीच एक समझौता है, जिसके तहत हर साल पहली तारीख अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की लिस्ट एक-दूसरे से साझा करनी होती है.दोनों देशों के बीच 31 दिसंबर 1988 को एक समझौता हुआ था. ये समझौता 27 जनवरी 1991 को लागू हुआ था. पहली बार 1 जनवरी 1991 को दोनों देशों ने एक-दूसरे से अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की लिस्ट साझा की थी.ये लगातार 32वां साल था, जब दोनों देशों ने एक-दूसरे से ऐसी लिस्ट साझा की है. 1 जनवरी 1992 से हर साल पहली जनवरी को ये लिस्ट साझा की जाती रही है.

पर ऐसा क्यों?
इस समझौते का असल मकसद ये है कि कोई भी देश एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठान या सुविधाओं को ना तो नष्ट करेगा और ना ही नुकसान पहुंचाने के मकसद से हमला करेगा.परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं में क्या-क्या शामिल होगा? ये भी इस समझौते में लिखा है. इसके तहत परमाणु ऊर्जा पर चलने वाले पावर प्लांट, रिसर्च रिएक्टर्स, फ्यूल फेब्रिकेशन, यूरेनियम एनरिचमेंट, आइसोटोप सेपरेशन के साथ-साथ वो सारे प्रतिष्ठान जहां परमाणु ईंधन का इस्तेमाल हो रहा है या फिर रेडियो-एक्टिव मटैरियल रखा है. समझौते के तहत, हर साल की पहली जनवरी को दोनों देश एक-दूसरे को अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठान और सुविधाओं की जानकारी देंगे. अगर कोई बदलाव हुआ है तो उसकी जानकारी भी देंगे.

दोनों देशों के पास कितने परमाणु हथियार?
इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है. क्योंकि कोई भी देश ये नहीं बताता कि उसके पास कितने परमाणु हथियार हैं.हालांकि, फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट का अनुमान है कि दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार अमेरिका और रूस के पास हैं. इसके मुताबिक, भारत के पास 160 परमाणु हथियार हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 165 हैं. चीन के पास 350 परमाणु हथियार हैं.

दोनों देशों की क्या है परमाणु नीति?
भारत ने पहली बार 18 मई 1974 को राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था. उस समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं. हालांकि, ये परीक्षण सफल नहीं हो पाया था.इसके बाद जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी तो 11 से 13 मई 1998 के बीच पोखरण में एक बार फिर परमाणु परीक्षण हुआ. इस दौरान पांच परमाणु परीक्षण किए गए.

अमेरिका और चीन समेत दुनिया के कई देशों ने इस पर आपत्ति जताई. 13 मई 1998 को भारत परमाणु संपन्न देश बना. अमेरिका ने भारत पर कई प्रतिबंध लगा दिए. विपक्षी पार्टियों ने भी घेरना शुरू कर दिया.इस पर संसद में तब के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जवाब देते हुए कहा, ‘क्या आत्मरक्षा की तैयारी तभी होगी, जब खतरा होगा. अगर तैयारी पहले से हो तो आने वाले खतरे का खतरा भी दूर हो जाएगा.’

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...