5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयवो कहां है...पत्नी को तलाश रहे इस शख्स ने रोते हुए बताया...

वो कहां है…पत्नी को तलाश रहे इस शख्स ने रोते हुए बताया नई दिल्ली स्टेशन पर कैसे मची भगदड़

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को जिस तरह से भगदड़ मची चश्मदीद शायद ही उस भयावह पल को कभी भूल सकेंगे। इस दौरान कई लोगों ने अपनों को खो दिया। इनमें गुप्तेश्वर यादव भी हैं, जो प्लेटफार्म नंबर 14 पर लगातार अपनी पत्नी को तलाश रहे हैं। उनके मोबाइल फोन में उनकी पत्नी तारा देवी (50) की तस्वीर है। तस्वीर में तारा देवी नीली साड़ी, माथे पर लाल सिंदूर और कलाईयों में चूड़ियां पहनी हुईं नजर आ रही हैं। 52 साल के गुप्तेश्वर यादव लगातार अपनी पत्नी की तलाश में जुटे हैं। वो बेहद भावुक होकर बता रहे हैं कि भीड़ में उनकी पत्नी तारा कहीं खो गईं।

रात से ही पत्नी को तलाश रहे गुप्तेश्वर यादव
गुप्तेश्वर यादव उन यात्रियों में हैं जो शनिवार रात अपनी पत्नी के साथ बिहार की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मैं लगातार अपनी पत्नी का इंतजार करता रहा, पर वो नहीं आईं। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से कुंभ मेले में जाने का उनका सपना एक भयानक हादसे में बदल गया। इस भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।

लोग मुझे धक्का दे रहे थे… गुप्तेश्वर ने बताया नई दिल्ली स्टेशन का हाल
गुप्तेश्वर याद करते हुए कहते हैं कि शनिवार को इतनी भीड़ थी कि हिलना भी मुश्किल था। लोग मुझे धक्का दे रहे थे। भीड़ बढ़ती जा रही थी। वो अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए पीछे मुड़े, पर इतने लोगों के बीच कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सब अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। जगह नहीं थी, सांस लेना मुश्किल हो रहा था, पकड़ने के लिए कुछ नहीं था। इस धक्के-मुक्की में वो प्लेटफार्म की तरफ गिर पड़े। उनके मन में सिर्फ एक ही सवाल था कि तारा कहां है?

गुप्तेश्वर को उम्मीद- पत्नी तारा जिंदा होंगी
गुप्तेश्वर ने बताया कि पूरी रात वो और उनके भाई छोटेश्वर अस्पतालों में तारा को ढूंढते रहे। लाशों की लाइन में अपनी पत्नी को तलाशते रहे। उन्हें उम्मीद थी कि तारा जिंदा होगी। छोटेश्वर कहते हैं कि मुझे लगता है कि अब वो नहीं रही। लेकिन हम हार नहीं मान सकते। जहां गुप्तेश्वर खड़े थे, उससे कुछ ही दूरी पर 40 साल के दिगंबर मंडल सब कुछ देख रहे थे। 12 साल से प्लेटफार्म नंबर 14 पर उनकी गीता प्रेस की छोटी सी किताबों की दुकान है। उन्होंने दिवाली और होली की भीड़ देखी है। टिकट कलेक्टर से लोगों को बहस करते देखा है। सीट के लिए झगड़ा भी देखा है। लेकिन शनिवार रात जैसा खौफनाक मंजर उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।

‘ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलने की घोषणा और मच गया हड़कंप’
दिगंबर मंडल बताते हैं कि शुरुआत में तो आम दिनों जैसी ही शाम थी। कुंभ मेले जाने वाले श्रद्धालुओं से प्लेटफार्म भरा हुआ था। सबके बैग सामान से भरे थे और लोग उत्साह से बातें कर रहे थे। फिर अचानक कई ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलने की घोषणा हुई। बस फिर क्या था लोग घबरा गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाना है। फुटओवर ब्रिज पर पहले से ही भीड़ थी, लेकिन अचानक सब उसी तरफ भागने लगे। इतनी भीड़ हो गई कि मैं आगे नहीं बढ़ पा रहा था। बेबस होकर वो देख रहे थे कि कैसे लोग संकरी सीढ़ियों पर धक्का-मुक्की कर रहे हैं।

दिगंबर मंडल बोले- मैं मदद करना चाहता था लेकिन
दिगंबर मंडल कहते हैं कि मैं मदद करना चाहता था, लेकिन इतनी भीड़ में मैं खुद भी हिल नहीं पा रहा था। कुछ देर बाद स्टेशन के कर्मचारी पहुंचे। हादसा रोकने के लिए देर हो चुकी थी, लेकिन वो नीचे गिरे लोगों को उठाने लगे। मैं ये सब देखना नहीं चाहता था। इसलिए रात में दुकान बंद करने के बाद मैं सीढ़ियों से नहीं गया। मैं पटरियों से होकर गया ताकि मुझे लोगों के ऊपर से न गुजरना पड़े।

शनिवार रात भगदड़ तो सुबह कैसे थे हालात चश्मदीदों ने बताया
रविवार सुबह तक प्लेटफार्म साफ हो गया था। जहां हादसा हुआ था, वहां रस्सियां लगा दी गईं थीं। हर जगह गार्ड तैनात थे। भीड़ भी कम थी। लेकिन गुप्तेश्वर और छोटेश्वर के लिए, और उन परिवारों के लिए जो अपने अपनों को ढूंढ रहे थे, हालात सामान्य नहीं थे। छोटेश्वर कहते हैं कि सुबह 7 बजे हम फिर से तारा को ढूंढने निकल पड़े। लेकिन वो कहीं नहीं मिली।

गुप्तेश्वर यादव ने दर्ज कराई शिकायत
फिर गुप्तेश्वर यादव प्लेटफार्म नंबर 16 पर जाते हैं और रेलवे सुरक्षा बल में शिकायत दर्ज कराते हैं। दिन में रेलवे की एक उच्च स्तरीय समिति जांच शुरू करने पहुंची। PCCM, नॉर्दर्न रेलवे, नरसिंह देव कहते हैं कि हमने सभी CCTV फुटेज ले लिए हैं। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...