21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजिस WCS में जा नहीं सके केजरीवाल, वहां BJP मेयर ने बताया...

जिस WCS में जा नहीं सके केजरीवाल, वहां BJP मेयर ने बताया अपना ‘कमाल’

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड सिटी समिट में जाने की इजाजत नहीं मिली। लेकिन गुजरात के सूरत की एक मेयर इस समिट में शामिल होने गई थीं। इस समिट में हिस्सा लेने वाली मेयर हेमाली बोघावाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस समिट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस समिट में जाने के बाद उन्होंने वहां क्या-क्या किया है।

मेयर हेमाली बोघावाला ने उन्हें आमंत्रण देने के लिए समिट के आयोजकों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि यह गुड बाय नहीं है बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है। उन्होंने बताया है कि वहां जाकर उन्होंने दुनिया के सामने अपने शहर सूरत को प्रजेंट किया। मेयर ने यहां सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब से भी अपनी मुलाकात का जिक्र किया और कहा कि यह काफी सम्मान की बात है।

एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वहां उनकी मुलाकात अंतरराष्ट्रीय जल मामलों के विशेष दूत हेंक ओविइंक से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके साथ सूरत में जल प्रबंधन के सतत दृष्टिकोण पर चर्चा हुई है।

यहां ओविइंक ने पीएम मोदी का भी जिक्र किया और जल जैसे गंभीर विषय पर भारत के लचीले रुख की प्रशंसा की है। हेमाली बोघावाला ने बताया कि IFC वर्ल्ड बैंक ग्रुप के साथ उन्होंने सूरत में आधारभूत संरचनाओं के विकास पर चर्चा किया है। इसके अलावा उन्होंने सिंगापुर के मंत्री देसमोंड ली को मोमेंटो भी दिया

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिंगापुर नहीं जा सके क्योंकि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दौरे के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। 1 अगस्त को एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अरविंद केजरीवाल सिंगापुर जाना चाहते थे।

जरूरी प्रक्रिया के तहत दिल्ली सरकार ने एलजी से इसकी मंजूरी मांगी थी, लेकिन काफी दिनों से यह फाइल लंबित थी। एलजी ऑफिस की ओर से फाइल खारिज करने को लेकर कहा गया है सिंगापुर का सम्मेलन मेयर्स का है उसमें मुख्यमंत्री के जाने का कोई औचित्य नहीं।

Latest articles

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...