नई दिल्ली
अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में गुरुवार को जोरदार चर्चा जारी है. पहले निर्मला सीतारमण ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया. इसके बाद विपक्ष की ओर से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मणिपुर हिंसा पर सरकार को घेरा. पीएम मोदी आज 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे.
अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए अधीर रंजन चौधरी ने मणिपुर की घटना का जिक्र कर मुझे एकबार बोलने का इच्छा हो रहा है कि जब राजा अंधा होते हैं, धृतराष्ट्र जब अंधा थे उस वक्त द्रौपदी का वस्त्रहरण हुआ था। आज भी राजा अंधे बैठे हैं, इसलिए द्रौपदी का वस्त्रहरण हो रहा है। चाहे वो हस्तिनापुर में हो या मणिपुर में हो। ये हो रहा है। इस पर अमित शाह ने आपत्ति जताई. उन्होंने कहा, आप पीएम के बारे में इस तरह से सदन में नहीं बोल सकते. अधीर रंजन ने कहा, हम ये कहना चाहते हैं कि पीएम मोदी हर चीज में कुछ न कुछ बोलते हैं. लेकिन मणिपुर पर वे चुप हैं. हमें ये बिल्कुल पसंद नहीं हैं. मणिपुर से दो सांसद हैं. उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जा सकता. हम अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने जो बयान दिया, वो घातक बयान दिया. आपने कहा था कि बफर जोन में आपने सुरक्षाबलों को तैनात किया. बफर जोन लाइन ऑफ कंट्रोल में बनते हैं. इसका मतलब आप क्या स्वीकार कर रहे हैं.
आजादी की शाम न हम खोने देंगेशहीदों की कुर्बानी को बदनाम न होने देंगे बची रहे एक बूंद लहू की रगो में, भारत माता की आंचल को बर्बाद नहीं होने देंगे
अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस
पीएम मोदी में नीरव मोदी दिख रहा- अधीर रंजन
अधीर रंजन ने कहा, नीरव मोदी विदेश में घूमते रहते हैं उनकी फोटो दिखती रहती है हमें लगा नीरव मोदी विदेश चले गया. और उसके बाद नीरव मोदी ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी में दिख रहे हैं.
मोदी 100 बार पीएम बनें, लेना देना नहीं- अधीर रंजन
अधीर रंजन ने कहा, देश का मुखिया होने के नाते पीएम मोदी को मणिपुर के लोगों के सामने मन की बात करनी चाहिए थी. ये मांग कोई गलत मांग नहीं थी. ये आम लोगों की मांग थी. उन्होंने कहा, मोदी 100 बार देश के पीएम बनें, हमें कोई लेना देना नहीं. हमें देश के लोगों से लेना देना है.
अधीर रंजन ने कहा, ब्रिटिश की तरफदारी करने वाले आपको पूर्वजों ने देश के लिए यही दान किया था। अगस्त क्रांति के दिन नारा लगाते हुए वो बात हटा दी। नया-नया नारा लगाते हुए आपने लोगों को गुमराह किया। हमारी बात साफ है। क्विट इंडिया होना चाहिए। सांप्रदायीकरण से क्विट इंडिया, ध्रुवीकरण से क्विट इंडिया, भगवाकरण से क्विट इंडिया। क्विट इंडिया हमें करना ही पड़ेगा।
पीएम मोदी को संसद में आना पड़ा- अधीर रंजन
पीएम मोदी सदन में पहुंच गए हैं. इसी बीच कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की ताकत देखिए हम पीएम मोदी को खींचकर सदन में लाए. यही संसदीय परंपराओं की ताकत है. हम चाहते थे कि पीएम मोदी मणिपुर पर चर्चा में हिस्सा लें. लेकिन उन्होंने न जाने क्यों सदन में न आने की कसम खाई थी. हमने पहले अविश्वास प्रस्ताव लाने का नहीं सोचा था, लेकिन हमें लाना पड़ा.
