4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलगेंदबाज है या बंदूकबाज... गोली-सी रफ्तार से बल्लेबाजों के होश गुल, एक...

गेंदबाज है या बंदूकबाज… गोली-सी रफ्तार से बल्लेबाजों के होश गुल, एक ओवर में झटके 2 विकेट

Published on

पर्थ

टीम इंडिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गेंदों की टी-20 वर्ल्ड कप में तूती बोल रही है। पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर बाबर आजम को खून के आंसू रुलाने वाले भारतीय पेसर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उसी अंदाज में क्विंटन डि कॉक को पवेलियन भेजते हुए भारत को पहली सफलता दिलाई। बात यहीं खत्म नहीं हुई। नए बल्लेबाज और टी-20 में लगातार दो शतक जड़कर यहां पहुंचे रिली रोसो को भी LBW करते हुए साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी।

134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रकी बल्लेबाजों को पहले तो भुवनेश्वर ने अपनी तीखी गेंदों पर परीक्षा ली। इसके बाद दूसरा ओवर करने आए अर्शदीप की पहली ही स्विंग करती गेंद पर डि कॉक बल्ला अड़ा बैठे। बाकी का काम स्लिप में केएल राहुल ने मैच लपककर पूरा किया। नए बल्लेबाज रिली रोसो ने पहली गेंद को छोड़ा तो अगली ही गेंद उनके पैड पर जा लगी। अर्शदीप ने यहां आउट की अपील तो जरूर की, लेकिन उन्हें लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप छोड़कर जाएगी।

यहां हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से काफी चर्चा के बाद DRS लेने का फैसला किया। यहीं पासा पलट गया। अल्ट्राऐज में गेंद लेग स्टंप पर लगती दिख रही थी और मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इस गेंद से रोसो ही नहीं, स्टेडियम में बैठा हर कोई हैरान दिख रहा था। भारतीय खेमे में खुशी की लहर थी तो साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा। स्कोर 3 रन पर दो विकेट हो गए। इस तरह अर्शदीप ने तीसरी बार रोसो का शिकार किया।

इससे पहले भारत ने सूर्यकुमार यादव (68 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 133 रन बनाए। सूर्यकुमार के अलावा टीम के लिए केवल दो अन्य बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। कप्तान रोहित शर्मा ने 15 और विराट कोहली ने 12 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके। वेन पार्नेल ने भी शानदार गेंदबाजी की और एक मेडन ओवर डाला। उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...