6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयराम सेतु राष्ट्रीय विरासत स्मारक है या नहीं, जानिए केंद्र सरकार ने...

राम सेतु राष्ट्रीय विरासत स्मारक है या नहीं, जानिए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह रामसेतु को राष्ट्रीय विरासत स्मारक घोषित करने के मुद्दे पर विचार कर रहा है। इस मुद्दे पर राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी की तरफ दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जे बी पारदीवाला की पीठ ने स्वामी से कहा कि अगर वह चाहें तो सरकार को एक आवेदन दें।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मामले में केंद्र सरकार की प्रक्रिया चल रही है। तब बेंच ने याची से कहा कि वह चाहें तो रिप्रजेंटेशन दे सकते हैं। कोर्ट ने केंद्र से कहा है कि वह फैसला लें और स्वामी को इसबात की लिबर्टी दी कि वह सरकार के फैसले से असंतुष्ट होने पर दोबारा कोर्ट आ सकते हैं। इस पर स्वामी ने कहा कि हम किसी से नहीं मिलना चाहते हैं। हम एक ही पार्टी में हैं। हमारे घोषणापत्र में यह है। उन्हें छह हफ्ते में तय करने दें। हम फिर आएंगे। लॉ ऑफिसर ने कहा कि केंद्र सरकार मामले को देख रही है।

पिछली सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि इस मामले को केंद्र को स्टैंड साफ करना चाहिए कि क्या वह याचिका का विरोध कर रही है? सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने मामले की सुनवाई टालते हुए कहा था कि यह मामला उनके सामने हाल में आया है ऐसे में वह याचिका देखना चाहते हैं।

रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने से संबंधित याचिका पर आगे सुनवाई होगी। बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अर्जी दाखिल कर केंद्र सरकार को निर्देश देने की गुहार लगाई है कि रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच के सामने स्वामी ने यह मामला उठाया था और कहा था कि केंद्र ने अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...