13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीतिबिल्किस बानो महिला या मुसलमान, देेश तय करे; मीडिया पर भी बरसीं...

बिल्किस बानो महिला या मुसलमान, देेश तय करे; मीडिया पर भी बरसीं महुआ

Published on

नई दिल्ली

गुजरात सरकार की पॉलिसी के तहत बिल्किस बानो से बलात्कार के दोषियों को जेल से रिहा किए जाने पर टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा लगातार हमलावार हैं। गुरुवार सुबह ही उन्होंने एक और ट्वीट करते देश से सवाल पूछा है। महुआ मोइत्रा ने लिखा है कि देश को यह तय करना चाहिए कि बिल्किस बानो महिला या फिर सिर्फ एक मुसलमान है। बिल्किस बानो से 2002 के गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप किया गया था। उन्होंने भी दोषियों की रिहाई पर सवाल उठाया है और बयान जारी करते हुए कहा इससे न्यायिक व्यवस्था में मेरा भरोसा खत्म हुआ है। उन्होंने गुजरात से कहा कि वह उन्हें हुई पीड़ा को कैसे खत्म करेगी और कैसे उन्हें जीवन जीने का अधिकार मिल सकेगा।

बिल्किस बानो ने कहा, ‘मैं तो आज यही कह सकती हूं कि किसी महिला को कैसे इस तरह न्याय मिलेगा? मैं देश की सर्वोच्च अदालतों और सिस्टम पर भरोसा करती हूं। मैं धीरे-धीरे अपने कष्ट के साथ ही जीना सीख रही हूं। इन दोषियों की रिहाई ने मेरा चैन छीन लिया है और मेरा भरोसा भी हिल गया है। मेरा दुख सिर्फ मेरा नहीं है बल्कि यह हर उस महिला का है, जो न्याय के लिए अदालतों में भटक रही है।’ बिल्किस बाने के दोषियों की रिहाई पर महुआ मोइत्रा बेहद आक्रामक हैं। उन्होंने टीवी मीडिया पर भी वाल उठाते हुए कहा है कि आखिर अब वे इस मसले पर डिबेट क्यों नहीं करते हैं।

बिल्किस बानो केस में महुआ ने मीडिया पर भी साधा निशाना
महुआ ने ट्वीट किया, ‘खुद को सच्चा बताकर चिल्लाने वाले टीवी एंकर आज कहां हैं? क्या हुआ? क्या बिग डैडीज की ओर से बिल्किस बानो पर पैनल डिस्कशन की मंजूरी नहीं मिली? देश यह जानना चाहता है।’ बिल्किस बानो 2002 के दंगों के दौरान करीब 20 साल की थीं और कई माह की प्रेगनेंट भी थीं। जब गुजरात दंगे भड़के तो उसी दौरान वह गैंगरेप का शिकार हुईं और इनमें से ज्यादातर लोगों से वह परिचित थीं।

गुजरात दंगों के दौरान बिल्किस के साथ क्या हुआ था
यहां तक कि एक शख्स को तो वह चाचा और कुछ लोगों को भाई कहती थी। कहा जाता है कि गैंगरेप के बाद दोषी उन्हें मृत समझकर भाग गए थे। बिल्किस बानो की तीन साल की बेटी की भी दर्दनाक हत्या कर दी गई थी। बिल्किस बानो ने होश में आने के बाद एक आदिवासी महिला से कपड़े लिए थे और फिर लिमखेड़ा पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उनसे गैंगरेप के मामलो को गुजरात से बाहर मुंबई में ट्रांसफर किया गया था।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...