5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराजनीतिगोरे अंग्रेज चले गए काले अंग्रेज आ गए... दिल्ली चुनाव में हार...

गोरे अंग्रेज चले गए काले अंग्रेज आ गए… दिल्ली चुनाव में हार के बाद पहली बार गरजे केजरीवाल, बीजेपी पर साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पहली बार मंच पर भाषण दिया। शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता के लिए नहीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह और समाज सुधारक भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए राजनीति में आई है। केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी सरकार पर दिल्ली में भगत सिंह और आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।

‘गोरे अंग्रेज चले गए काले अंग्रेज आ गए’
केजरीवाल ने कहा, ‘हमारे आदर्श बाबासाहेब आंबेडकर और भगत सिंह हैं। भगत सिंह कहते थे कि सिर्फ अंग्रेजों को हटाना ही काफी नहीं है, समाज का ढांचा बदलना होगा। नहीं तो गोरे अंग्रेज तो चले जाएंगे लेकिन काले अंग्रेज आ जाएंगे।’ केजरीवाल ने कहा कि बिलकुल यही हुआ है। आज के शासक अंग्रेजों से भी बदतर हैं।

बीजेपी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि दिल्ली में सत्ता संभालने के 48 घंटे के भीतर ही भाजपा ने सरकारी दफ्तरों से भगत सिंह और आंबेडकर की तस्वीरें हटा दीं। केजरीवाल ने कहा, ‘मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या देश के लिए भगत सिंह से ज्यादा किसी ने बलिदान दिया है।’

महिलाओं को फ्री बस योजना को लेकर कही ये बात
केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना को कथित तौर पर प्रतिबंधित करने के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बस परिचालक अब महिलाओं को गुलाबी टिकट देने से मना कर रहे हैं, जब तक कि वे ‘ऐप’ डाउनलोड न करें। भाजपा पर अपने चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? सुविधाओं में सुधार करने के बजाय वे मौजूदा सुविधाओं को छीन रहे हैं। अब तक उन्हें महिलाओं को 2,500 रुपये देना शुरू कर देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’

गोपाल राय बोले- मिशन जारी रहेगा
पार्टी के सीनियर नेता गोपाल राय ने कहा कि आप संघर्ष से पैदा हुई है और पूरे देश में अपना मिशन जारी रखेगी। पूर्व मंत्री ने कहा, ‘दिल्ली में हमारी हार रणनीतिक कारणों से हुई, लेकिन हमारी ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हें लगा कि हम खत्म हो जाएंगे, लेकिन हम दोगुनी ताकत के साथ पूरे देश में वापसी करेंगे।’

सौरभ भारद्वाज बोले- ‘बीजेपी विधायक अपनी जीत से हैरान’
आप की दिल्ली इकाई के नवनियुक्त प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप की जीत पर पूरे शहर में जश्न मनाया गया था, लेकिन भाजपा की जीत पर वैसा माहौल देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा, ‘उनके विधायक अपनी जीत से हैरान हैं।’’ भारद्वाज ने भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए पुलिस, निर्वाचन आयोग और धनबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...