10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यकौन हैं लीला ताई? जिनसे मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी... मल्लिकार्जुन खरगे...

कौन हैं लीला ताई? जिनसे मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी… मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में लिया ये ‘प्रण’

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी नागपुर पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल लोकसभा चुनावों की तरह ही एक बार फिर अपना मिशन महाराष्ट्र नागपुर से शुरू किया। कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनावों के प्रचार आगाज नागपुर में ‘हैं तैयार हम’ रैली से किया था। इस बार राहुल गांधी ने बीजेपी के गढ़ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय के लिए जाने वाले इस शहर में पहले संविधान निर्मामा बाबासाहेब आंबेडकर को दीक्षा भूमि जाकर नमन किया। इसके बाद संविधान सम्मेलन को संबोधित किया। शाम को राहुल गांधी ने मुंबई में एमवीए की रैली को संबोधित किया और इसमें पांच गारंटियों का ऐलान किया। राहुल गांधी ने कहा एमवीए सरकार आने पर महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये मिलेंगे। इसके महिलाएं और लड़कियां बसों में मुफ्त सफर करेंगी।

माथा चूमकर दिया आशीर्वाद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संविधान सम्मान सम्मेलन में लीला ताई से मुलाकात हुई। उन्होंने राहुल गांधी का माथा चूमकर प्यार और आशीर्वाद दिया तो राहुल गांधी भी भावुक दिखे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में राहुल गांधी ने तमाम पर हो रहे हमलों को रोकने और बचाने का संकल्प लिया। बाद में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लीला ताई की तस्वीर साझा की, जो कुछ ही देर में वायरल हो गई। राहुल गांधी ने लिखा है कि आज नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन के दौरान लीला ताई से मिलकर बेहद सुखद अनुभूति हुई। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी उनसे मुलाक़ात हुई थी।

राहुल गांधी दिलाया विश्वास
राहुल गांधी ने लिखा कि वह (लीला ताई) स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महज़ 12 साल की उम्र में जेल गई थीं। इतनी कम उम्र में जेल में डाले जाने और उत्पीड़न का शिकार होने के कारण वह लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के महत्व को अच्छी तरह से समझती हैं। यही कारण है कि ताई ने अपना पूरा जीवन संविधान की रक्षा एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते हुए बिताया है। उन्होंने मुझ पर और सभी कांग्रेस जनों पर संविधान की रक्षा करने का विश्वास जताया है। हम उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि किसी भी क़ीमत पर संविधान पर आंच नहीं आने देंगे।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...