6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यकौन हैं सतीश भोंसले उर्फ खोक्या? क्या धनंजय मुंडे की तरह BJP...

कौन हैं सतीश भोंसले उर्फ खोक्या? क्या धनंजय मुंडे की तरह BJP विधायक सुरेश धस की भी बढ़ेंगी मुश्किलें

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में बजट सत्र के बीच उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अरेस्ट हुए बीजेपी नेता सतीश भोंसले उर्फ खोक्या की गिरफ्तारी पर राज्य की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी की कद्दावर नेता पंकजा मुंडे ने का है कि वह अब बीड के आष्टी से विधायक सुरेश धस के खिलाफ चुप नहीं रहेंगी। मुंडे ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि अब सुरेश धस ऐसे किसी मामले में मेरा नाम नहीं लेंगे, जिससे मेरा लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने सुरेश धस के लिए प्रचार किया या फिर नहीं। इसे रिकॉर्ड में देखा जा सकता है। मुंडे ने कहा कि धस का 75 हजार वोटों से जीतना संभव था। सुरेश भोंसले उर्फ खोक्या को विधायक धस का करीबी माना जाता है। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र की चर्चित आरटीआई एक्टीविस्ट अंजिल दामनिया ने सुरेश भोंसले का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया था। इसमें भोंसले एक कार के डैशबोर्ड पर नोटों की गडि्डयां रख रहा था। सतीश भोंसले की गिरफ्तारी पर सुरेश धस ने कहा है कि कानून अपना काम करेगा।

पंकजा पर सुरेश धस का पलटवार
पंकजा मुंडे ने सुरेश धस को ऐसे वक्त पर निशाने पर लिया है जब वह सतीश भोंसले उर्फ खोक्या के चलते विवाद में आ गए हैं, हालांकि पंकजा मुंडे के बयान पर सुरेश धस भी बोले हैं। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीत कर आया हूं, मैंने किसी और उम्मीदवार का प्रचार नहीं किया, जबकि पंकजा ने वहां निर्दलीय उम्मीदवार का प्रचार किया। वे खुद को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव कहती हैं। फिर वे बीड में सिर्फ एक विधायक होने की बात क्यों करती है. पार्टी विरोधी काम मैंने नहीं, पंकजा ने किया है। कार्रवाई करनी है तो उन पर होनी चाहिए। अब देखना है कि क्या पंकजा मुंडे सुरेश धस को खोक्या को लेकर घेरती हैं क्योंकि खोक्या पर हत्या के प्रयास, नारकोटिक्स और वन्य जीवों का शिकार करने सहित कुल 8 एफआईआर हैं। सतीश भोंसले बीजेपी की खानाबदोश जनजाति शाखा ‘भटके विमुक्त अघाड़ी’ का पदाधिकारी है।

कौन हैं सुरेश भोंसले उर्फ खोक्या?
भाजपा विधायक सुरेश धस के फरार कार्यकर्ता सतीश भोसले उर्फ खोक्या को आखिरकार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से दबोच लिया गया है। बीड और उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने जॉइंट ऑपरेशन की मदद से बुधवार को यह कामयाबी हासिल की है। बीड पुलिस को खोक्या की आखिरी लोकेशन प्रयागराज में मिली थी। इसके बाद तुरंत यूपी पुलिस को अलर्ट किया गया था। जिसके बाद खोक्या को प्रयागराज एयरपोर्ट के पास से अरेस्ट किया गया। ऐसी रिपोर्ट है कि वह एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ कर बाहर भागने की फिराक में था। ऐसा माना जा रहा है कि हाराष्ट्र में सफर करते हुए यूपी पहुंचा था। खोक्या का ट्रांजिट रिमांड लेने के लिए बीड पुलिस प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। यूपी पुलिस पहले आरोपी को लोकल कोर्ट में पेश करेगी। उसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर उसे महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया जाएगा। खोक्या को बड़ी मात्रा में सोना पहनने का शाैक है। उसे बीड का गोल्डमैन भी कहा जाता है।

सुरेश धस का करीबी है खोक्या
बीजेपी विधायक सुरेश धस के करीबी खोक्या हाल ही में उस समय सुर्खियों में आया था, जब उसके द्वारा एक शख्स की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसके अलावा वन विभाग की छापेमारी में भी खोक्या के घर से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। उस पर वन्यजीवों की हत्या करने और उनके अवशेष अपने घर पर रखने के भी आरोप हैं. इसके अलावा उस पर और भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. हाल ही में सतीश भोसले का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कार के डैशबोर्ड पर 500 और 200 रुपए के नोटों का बंडल फेंकता हुआ नजर आ रहा है। सुरेश भोंसले के कुछ और वीडियो भी हैं जिनमें खोक्या नोटों को उछाल रहा है। महाराष्ट्र में इससे पहले एनसीपी कोटे से मंत्री और पंकजा मुंडे के चचेरे भाई धनंजय मुंडे की कुर्सी वाल्मीक कराड से नजदीकी में जा चुकी है। बीड सरपंच की हत्या में पुलिस ने कराड को मुख्य आरोपी बनाया है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...