10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकौन है गुजरात का चेतनभाई पटेल, सुराग देने वाले को 2 करोड़...

कौन है गुजरात का चेतनभाई पटेल, सुराग देने वाले को 2 करोड़ का इनाम… क्यों पीछे पड़ी है अमेरिका की FBI?

Published on

नई दिल्ली:

कोई शातिर क्रिमिनल जब लंबे वक्त तक पुलिस की नजरों से छिपा रहता है, तो उसके ऊपर इनाम का ऐलान होता है। कभी 50 हजार, कभी 1 लाख, तो कभी-कभी 10 लाख तक भी। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे क्रिमिनल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके ऊपर लाख-दो लाख नहीं, बल्कि पूरे 2 करोड़ रुपए का इनाम रखा गया है। इसका नाम टॉप 10 मॉस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है। इल्जाम है… अपनी ही बीवी के कत्ल का। इस शख्स का नाम है भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल। पटेल गुजरात का रहने वाला है और उसके ऊपर ये इनाम रखा है अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई ने। कौन है ये भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल? आखिर क्यों एफबीआई उसके पीछे लगी है? आइए जानते हैं ये पूरी कहानी।

तारीख 12 अप्रैल, साल 2015 और जगह मैरीलैंड के हनोवर में डंकिन डोनट्स कॉफी शॉप। कॉफी शॉप के अंदर एक महिला की लाश मिली। उसे चाकुओं से गोदकर मारा गया था। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी चेक किए तो हैरान कर देने वाली एक फुटेज मिली। शॉप के पिछले कमरे की इस फुटेज में एक कपल दिखा, जिसके बीच कुछ बात हो रही थी। दोनों पहले किचन की तरफ गए और इसके बाद रैक के पीछे जाकर गायब हो गए। रैक के पीछे मिली लाश सीसीटीवी फुटेज में नजर आई महिला की ही थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।

ग्राहकों से भरी कॉफी शॉप में किया कत्ल
तफ्तीश में पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कपल पति-पत्नी हैं। लाश 21 वर्षीय पलक की थी और मर्डर के बाद से ही 24 वर्षीय उसका पति भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल गायब था। 12 अप्रैल को जब पलक का कत्ल हुआ, उस रात दोनों नाइट शिफ्ट कर रहे थे। हैरानी की बात ये थी कि मर्डर के वक्त कॉफी शॉप में ग्राहक भी मौजूद थे। पुलिस ने हर जगह पता किया, उसके जानने वालों से पूछताछ की, लेकिन पटेल का पता कहीं नहीं चला। 2017 में एफबीआई ने पटेल के ऊपर फर्स्ट डिग्री मर्डर, सेकंड डिग्री मर्डर, थर्ड डिग्री हमला, सेकंड डिग्री हमला और चोट पहुंचाने के लिए खतरनाक हथियार रखने का केस दर्ज किया।

सूचना देने वाले को 2.5 लाख डॉलर का इनाम
लगातार फरार रहने के आरोप में अमेरिका की बाल्टीमोर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 20 अप्रैल 2015 को उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया इसके बाद अब एफबीआई ने पटेल का सुराग देने वाले के लिए 2.5 लाख डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपए) का इनाम रखा है। इसके साथ ही पटेल का नाम एफबीआई की टॉप टेन मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी जोड़ा गया है।

क्या थी हत्या की वजह
गुजरात में अहमदाबाद के रहने वाला भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल अपनी पत्नी पलक के साथ अमेरिका में कॉफी शॉप पर काम करता था। दोनों की शादी को कुछ ही वक्त हुआ था और वे वर्क वीजा पर थे। जांच मं पता चला कि मौत से करीब एक महीना पहले ही पलक का वीजा खत्म हो गया था। माना जा रहा है कि पलक वापस भारत लौटना चाहती थी। लेकिन, पटेल इसके खिलाफ था और इसीलिए उसने पलक की हत्या कर दी। एफबीआई को शक है कि हत्या के बाद पटेल कनाडा या इक्वाडोर भाग गया है और किसी अज्ञात लोकेशन पर रह रहा है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...