20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यअखिलेश यादव के साथ कौन है चार साल की बच्ची, मिलने के...

अखिलेश यादव के साथ कौन है चार साल की बच्ची, मिलने के लिए फतेहपुर से लखनऊ सपा कार्यालय तक बुलवा लिया

Published on

फतेहपुर

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक बच्ची की फोटो को लेकर चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के हथगाम थाना के कसरांव मजरे बड़ेरापर गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह की 4 वर्षीय बेटी आन्वी सिंह अखिलेश यादव से मिलने की जिद पर अड़ी थी। आखिरकार मंगलवार सुबह बच्ची को सपा कार्यालय लखनऊ बुला लिया गया।

यहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बच्ची मुलाकात कर करीब आधे घंटे तक गुफ्तगू की। इसके बाद शॉपिंग भी करवाई। वहीं बच्ची ने 16 मार्च को अपने मुंडन कार्यक्रम में सपा सुप्रीमों को अपने गांव आने का इनविटेशन भी दिया है, उन्होंने स्वीकार भी किया।

बच्ची को लखनऊ लेकर पहुंचने का आया था फोन
सोमवार को देर शाम हुसैनगंज की सपा विधायिका ऊषा मौर्या को पार्टी कार्यालय से फोन आया कि बच्ची को लेकर पार्टी कार्यालय लखनऊ पहुंचे। अखिलेश यादव बच्ची से मिलना चाहते हैं। इस पर मंगलवार को विधायिका ने पिता और ग्राम प्रधान अवधेश कुमार के साथ आन्वी को लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचीं। यहां अखिलेश यादव ने बच्ची से आधे घंटे बातचीत की। इस दौरान बच्ची ने 16 मार्च को होने वाले अपने मुंडन समारोह में गांव आने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को भेजकर आन्वी को शॉपिंग भी करवाई।

आन्वी के पिता ने बताया कि पार्टी कार्यालय में उन्हें और बेटी को भरपूर सम्मान और प्यार मिला। विधायक ऊषा मौर्या, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव और सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बच्ची की मुलाकात करने में अहम भूमिका निभाई।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...