22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के सबसे भ्रष्ट विभाग कौन? एंटी करप्शन डिपार्टमेंट ने जारी की...

महाराष्ट्र के सबसे भ्रष्ट विभाग कौन? एंटी करप्शन डिपार्टमेंट ने जारी की पूरी लिस्ट

Published on

मुंबई:

ऐंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रिश्वत लेने के मामले में रेवेन्यू डिपार्टमेंट सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर पुलिस विभाग है। रेवेन्यू डिपार्टमेंट के खिलाफ सबसे ज्यादा 173 और पुलिस के खिलाफ 160 केस हैं। उनके बाद पंचायत समिति, बिजली कंपनी और नगर पालिकाओं का स्थान है। ऐंटी करप्शन ब्यूरो ने पिछले साल सबसे अधिक (85) कार्रवाई मार्च में कीं, जबकि सबसे अधिक 126 आरोपियों को जून में पकड़ा। हालांकि राजस्व विभाग पर 40.07 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोप हैं, जबकि राज्य पुलिस पर 42.41 करोड़ रुपये के कथित घूसखोरी करने का आरोप लगा है। ACB के अनुसार, 2021 में अधिकारियों ने 755 जगहों पर जाल बिछाकर 1064 कर्मचारियों और अधिकारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

2020 की अपेक्षा 2021 में घूसखोरी और भ्रष्टाचार के मामलों में कमी दर्ज की गई। 2021 में ACB रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा है। बेहिसाब संपत्ति समेत भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में लिप्त होने के कारण ACB ने 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2022 में आठ महत्वपूर्ण मामलों में 86,60,44,761 रुपये की संपत्तियों को ACB ने फ्रीज किया था।

घूस लेने के सबसे ज्यादा केस पुणे रीजन से आए। यहां ACB ने 155 मामले दर्ज किए, जबकि सबसे कम केस मुंबई रीजन में दर्ज हुए। पुणे रीजन में 223 लोगों को ACB ने घूस लेने के आरोप में पकड़ा। ACB से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई रीजन में दर्ज 42 केसों में 60 लोग, ठाणे में दर्ज 83 केसों में 124 लोग, पुणे में 155 केसों में 223 लोग, नासिक रीजन के तहत 124 मामलों में 174, नागपुर में 74 केसों में 101, अमरावती रीजन में दर्ज 64 केसों में 108, औरंगाबाद रीजन के 121 मामलों में शामिल 154 लोग और नांदेड रीजन के तहत 60 केसों में 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

ACB ने पुणे में सबसे ज्यादा 62 जाल बिछाए। घूसखोरी में मुंबई से आगे नासिक और औरंगाबाद रहे। रिश्वतखोरी के केस दर्ज होने के बाद भी 198 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित नहीं किया गया है। रिश्वतखोरी की सजा सुनाए जाने और दोषी पाए जाने वाले 19 अधिकारी और कर्मचारी अब भी सेवा में हैं।

सबसे बड़े घूसखोर

1 विभाग मामले आरोपी जब्त राशि
2 रेवेन्यू 173 241 40,07,325
3 पुलिस 160 224 42,41,000
4 पंचायत समिति 62 87 6,58,800
5 बिजली कंपनी 50 66 10,37,300
6 नगरपालिका 46 71 63,04,320

घूसखोरी के मामले

वर्ष 2020 2021 2022
मामले 630 764 723

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...