7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यकौन हैं नागौर SP, जिनसे परेशान राजस्थान के BJP विधायक, सदन में...

कौन हैं नागौर SP, जिनसे परेशान राजस्थान के BJP विधायक, सदन में खुलेआम बताई पीड़ा

Published on

जयपुर:

राजस्थान में भाजपा सरकार है लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधि भी अजीब सी पीड़ा भुगत रहे हैं। पूर्व में ऐसे मामले सामने आए थे जब भाजपा के विधायकों और मंत्रियों ने कहा था कि सरकार बदलने के बाद भी अफसरों के तबादले नहीं हुए। पूर्ववर्ती सरकार के लगाए अफसर उसी पदों पर जमे हुए हैं। सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं होती जबकि विपक्षी दल के सदस्यों के काम हो रहे हैं। इस तरह के आरोपों के बीच भाजपा के एक और सदस्य ने मुहर लगा दी है। पूर्व मंत्री और डेगाना से भाजपा विधायक अजय किलक ने अपनी पीड़ा सदन में जारी की।

एसपी मेरे से व्यक्तिगत दुर्भावना रखते हैं – अजय किलक
नागौर जिले की डेगाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अजय सिंह किलक वसुंधरा राजे के शासन में मंत्री रह चुके हैं। सोमवार 3 मार्च को उन्होंने अपनी पीड़ा सदन में जाहिर की। उन्होंने कहा कि नागौर के एसपी उनसे व्यक्तिगत दुर्भावना रखते हैं। केवल उनसे ही नहीं बल्कि उनके कार्यकर्ताओं के प्रति भी दुर्भावना रखते हैं। किलक ने विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के थांवला थाना इलाके में अवैध बजरी खनन और परिवहन होता है। बार बार की शिकायत के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। थाने के कुछ पुलिसकर्मी और पूर्व थानाधिकारी ने बजरी माफियाओं से सांठगांठ कर रखी है। उन्हीं के संरक्षण में बजरी खनन और परिवहन होता है।

मैं भी रिश्वत नहीं लेता, जांच करा सकते हो
विधायक अजय किलक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांव बजरी खनन क्षेत्र में आते हैं। कुछ समय पहले सरकार ने खनन करने वालों को लीज के पट्टे जारी किए थे। लीज होल्डर वालों ने करीब 100 करोड़ रुपए जमा कराए थे। पट्टे लेने वालों ने खनन शुरू ही नहीं किया, उससे पहले ही अवैध बजरी खनन होने लगा। विधायक ने कहा कि लीजधारक उनके पास आए और अपनी पीड़ा बताई तो उन्होंने नागौर एसपी को कॉल किया। अवैध खनन की शिकायत करने पर एसपी ने कहा कि वे रिश्वत नहीं लेते हैं। इसका जवाब देते हुए विधायक ने भी कह दिया कि वे भी रिश्वत नहीं लेते। उन्होंने थांवला थाने के पुलिसकर्मियों की शिकायत की लेकिन एसपी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
किलक ने कहा कि बार बार एसपी से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर नागौर आईजी से शिकायत की गई। जब वहां से भी कोई एक्शन नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से शिकायत करनी पड़ी। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि थांवला थाना सबसे भ्रष्ट पुलिस थाना बन गया है। इसके बाद थांवला के थाना अधिकारी को वहां से हटाया गया। किलक ने एक और जानकारी दी कि पूर्व थाना प्रभारी ने अवैध बजरी परिवहन करने वाले ट्रेलर और डंपर से प्रति चक्कर पांच पांच हजार रुपए वसूले थे। ट्रेक्टर ट्रॉली वालों से भी मोटी राशि वसूली जाती थी। हैरानी की बात यह है कि थाना प्रभारी ने रिश्वत से अर्जित राशि को डेगाना विधानसभा क्षेत्र में ही निवेश किया। उसने 32 से 35 बीघा जमीन दूसरों के नाम खरीद ली और अपने नाम पावर ऑफ अटॉर्नी ले ली है।

नारायण टोगस हैं नागौर एसपी
आईपीएस नारायण टोगस नागौर के एसपी हैं। नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने टोगस को नागौर एसपी लगाया था। वे अक्टूबर 2023 से अब तक नागौर में ही कार्यरत है। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद आईएएस और आईपीएस अफसरों की कोई बड़ी ट्रांसफर लिस्ट नहीं आई जिसकी वजह से कई एसपी और कलेक्टर पूर्ववर्ती सरकार के ही लगाए हुए हैं। मूलरूप से पाली के रहने वाले नारायण टोगस पहले आरपीएस थे। वर्ष 2020 में पदोन्नत होकर आईपीएस बने। वे चूरू, करौली, धौलपुर और एसओजी में एसपी रह चुके हैं। जयपुर कमिश्नरेट में भी वे डीसीपी क्राइम रह चुके हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...