10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलविराट के कमरे में घुसकर किसने बनाया यह वीडियो? हरकत से कोहली...

विराट के कमरे में घुसकर किसने बनाया यह वीडियो? हरकत से कोहली आगबबूला

Published on

पर्थ

भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को एक भयानक अनुभव साझा किया, जो उन्हें पर्थ में रहने के दौरान सहना पड़ा। उन्होंने इस अनुभव को भयावह करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इससे उन्हें अपनी प्राइवेसी के बारे में बहुत बुरा महसूस हुआ। उनकी गैरमौजूदगी में किसी ने उनके होटल के कमरे में प्रवेश किया और कमरे का वीडियो शूट किया। वीडियो में कोहली के सभी सामान और अलमारी को दिखाया गया है।

भारत के पूर्व कप्तान को देखकर झटका लगा और उन्होंने प्रशंसकों से अनुरोध किया कि वे सभी की निजता का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन की चीज न समझें। कोहली ने लिखा- मैं समझता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश और उत्साहित होते हैं और उनसे मिलने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। मैंने हमेशा इसकी सराहना की है, लेकिन यहां यह वीडियो भयावह है और इसने मुझे अपनी निजता के बारे में बहुत बुरा महसूस कराया है।

उन्होंने लिखा- अगर मैं अपने होटल के कमरे में प्राइवेसी नहीं रख सकता तो कहां इसकी उम्मीद कर सकता हूं? इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उनके साथ ऐसा व्यवहार न करें मैं मनोरंजन चीज हूं। कोहली के इंस्टाग्राम पोस्ट पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी कॉमेंट करते हुए लिखा- यह हास्यास्पद है। पूरी तरह से अस्वीकार्य है। क्या यह @crownperth था।

कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा- भयवाह घटनाओं का अनुभव किया है। यह वास्तव में सबसे बुरी बात है। अगर यह आपके बेडरूम में हो रहा है तो प्राइवेसी की सीमा कहां है? मौजूदा टी 20 विश्व कप में कोहली 82, 62 और 12 के स्कोर के साथ शानदार फॉर्म में हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने 156 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने करिश्माई बैटिंग करते हुए जीत दिलाई थी। उसके बाद उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी हाफ सेंचुरी जड़ी थी।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...