15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यनवी मुंबई में घरों की दीवारों पर किसने चिपकाए 'PFI जिंदाबाद' और...

नवी मुंबई में घरों की दीवारों पर किसने चिपकाए ‘PFI जिंदाबाद’ और ‘786’ वाले पोस्टर, हरकत में पुलिस

Published on

ठाणे

नवी मुंबई में कुछ घरों पर प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के समर्थन वाले स्टिकर चिपकाने और पटाखे बांधने के आरोप में पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएफआई समर्थक पोस्टर और पटाखे जब्त कर लिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, नवी मुंबई के पनवेल इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने शनिवार तड़के एक व्यक्ति के घर के बाहर हरी स्याही से ‘पीएफआई जिंदाबाद’ और ‘786’ लिखे स्टिकर चिपकाए थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के दो अन्य घरों से पटाखे और अगरबत्ती बांधी गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, खंडेश्वर पुलिस ने शनिवार रात कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-153ए (धर्म, नस्ल, जन्मस्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

केंद्र सरकार ने पिछले साल सितंबर में पीएफआई और उससे जुड़े कई लोगों को सख्त गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यू‍एपीए) के तहत पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। पीएफआई और उससे जुड़े लोगों पर आईएसआईएस सहित अन्य वैश्विक आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने के आरोपों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई थी।

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...