9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यबहराइच में राम गोपाल मिश्रा पर गोली किसने चलाई? सामने आई नई...

बहराइच में राम गोपाल मिश्रा पर गोली किसने चलाई? सामने आई नई तस्‍वीर

Published on

बहराइच

यूपी के बहराइच हिंसा में 23 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि आरोपी कैसे युवक पर फायरिंग और पत्‍थर बरसाते नजर आ रहे हैं। गोली लगने से राम गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वीडियो में कुछ लोग उसके शव को छत से नीचे उतारते हुए दिख रहे हैं। इस बीच, पोस्‍टमार्टम‍ रिपोर्ट से पता चला है कि युवक के नाखून उखाड़े गए और उसको करंट भी लगाया गया। उसके शरीर पर गोली के 35 छर्रे मिले हैं।

आपको बता दें कि महसी तहसील के महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थीं। आरोप है कि इस दौरान मुस्लिमों के मोहल्‍ले में पथराव हुआ। इसके बाद युवक राम गोपाल मिश्रा अब्‍दुल हमीद के घर की छत पर चढ़ गया। उसने छत पर जबरदस्‍ती भगवा झंडा लहरा दिया। इसके बाद अब्‍दुल हमीद और उसके बेटों ने सीढि़यों पर राम गोपाल मिश्रा को पकड़ लिया और गोली मारकर हत्‍या कर दी। पथराव और गोलीबारी में लगभग छह लोग घायल हो गए थे।

संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ी
सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी बाजार बंद रहे और स्थानीय लोग घरों के अंदर ही रहे। मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं भी बंद है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी जिले सीतापुर के साथ यातायात आवाजाही शुरू हो गई है और तनावग्रस्त इलाके में हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि बहराइच और सीतापुर के बीच का मार्ग फिर से खोल दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

आज वीडियो काफ्रेंसिंग से जुडेंगे प्रदेशभर के निगम कमिश्नर, डिवीजनल ज्वाइंट डायरेक्टर सहित सीईओ

भोपाल ।प्रदेशभर के निगम आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के संभागीय संयुक्त संचालक, अधीक्षण...

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...