8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराष्ट्रीयदिल्ली की नसों में कौन डालना चाहता है नशा? फिर पकड़ी गई...

दिल्ली की नसों में कौन डालना चाहता है नशा? फिर पकड़ी गई 900 करोड़ रुपये की कोकेन

Published on

नई दिल्ली

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से करीब 900 करोड़ रुपये की कीमत की 82.53 कोकेन जब्त की है। यह हाई क्वालिटी की कोकेन दिल्ली के एक कूरियर सेंटर से ऑस्ट्रेलिया के लिए पार्सल होनी थी। इससे पहले एनसीबी को इसके बारे में भनक लग गई। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने अपनी दिल्ली में कोकेन की इस सबसे बड़ी खेप को जनकपुरी और नांगलोई एरिया से जब्त किया।

हालांकि, यह एक अलग जांच का विषय है कि इतनी बड़ी मात्रा में यह कोकेन दिल्ली में कैसे और कहां से आई। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। मामले में इनपुट उस वक्त मिला। जब यह कोकेन यहां से ऑस्ट्रेलिया सप्लाई की जानी थी। मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए ड्रग्स के खिलाफ एक और बड़ी सफलता बताया है। एनसीबी ने बताया कि कोकेन की यह जब्ती इस साल मार्च और अगस्त से भी बड़ी है। इन्हीं दो जब्ती से मिली लीड पर काम करते हुए 900 करोड़ रुपये की यह कोकेन जब्त की जा सकी।

एनसीबी ने कैसे किया भंडाफोड़?
अधिकारियों ने बताया कि कोकेन की यह खेप दिल्ली में एक कूरियर सेंटर से ऑस्ट्रेलिया जानी थी। इसके लिए पार्सल तैयार किए जा चुके थे। एनसीबी की टीम ने बैक ट्रैकिंग स्ट्रेटजी का उपयोग करते जनकपुरी और नांगलोई तक जा पहुंची। जहां यह खेप छिपाई गई थी। अब तक की गई जांच से पता चला है कि इस सिंडिकेट को विदेश में स्थित लोगों के एक ड्रग्स सिंडिकेट द्वारा संचालित किया जा रहा है। ड्रग्स की इस खेप को कूरियर, छोटे कार्गो सर्विस के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था। इस मामले में सिंडिकेट के दो मुख्य ऑपरेटर दिल्ली और सोनीपत से पकड़े भी गए हैं। ड्रग सिंडिकेट के पीछे और आगे के संबंधों और जब्त किए गए कोकीन के स्रोत की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...