18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यडूब जाएगा पूरा जोशीमठ... डराने वाले हैं इसरो की रिपोर्ट के नतीजे,...

डूब जाएगा पूरा जोशीमठ… डराने वाले हैं इसरो की रिपोर्ट के नतीजे, नरसिंह मंदिर भी नहीं बचेगा!

Published on

देहरादून

उत्तराखंड के जोशीमठ को लेकर सारा देश चिंतित है। इस बीच इसरो की एक फोटो रिपोर्ट ने सबकी टेंशन बढ़ा दी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने जोशीमठ की सैटेलाइट तस्वीरें और जमीन धंसने की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि यह पूरा शहर डूब सकता है। इसरो के हैदराबाद स्थित नैशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) ने जोशीमठ के डूबते क्षेत्रों की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं।

अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान की इस रिपोर्ट ने जोशीमठ को लेकर सरकार, प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कल ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि जोशीमठ को हर हाल में बचाया जाएगा। उन्होंने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भगवान से जोशीमठ की सलामती के लिए प्रार्थना की। अब इसरो की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी नरसिंह मंदिर पर भी खतरा मंडरा रहा है।

दिसंबर से जनवरी के बीच बढ़ी धंसाव की तीव्रता
कार्टोसैट-2 एस सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में सेना के हेलीपैड और नरसिंह मंदिर समेत पूरे शहर को संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। इसरो की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर उत्तराखंड सरकार खतरे वाले इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है और इन इलाकों के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से नवंबर 2022 के बीच यहां जमीन का धंसाव काफी धीमा था। इस दौरान जोशीमठ 8.9 सेमी तक धंस गया था लेकिन 27 दिसंबर 2022 और 8 जनवरी, 2023 के बीच भू-धंसाव की तीव्रता में वृद्धि हुई है।

इन 12 दिनों में शहर 5.4 सेंटीमीटर डूब गया। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि जमीन धंसने से जोशीमठ-औली सड़क भी धंसने वाली है। हालांकि, वैज्ञानिक अभी भी कस्बे में भूमि धंसने के बाद घरों और सड़कों में दिखाई देने वाली दरारों का अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन इसरो की प्राथमिक रिपोर्ट के निष्कर्ष डराने वाले हैं।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this