11 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी ने किसे कहा 'लव यू', सिमडेगा और लोहरदगा में खेल...

राहुल गांधी ने किसे कहा ‘लव यू’, सिमडेगा और लोहरदगा में खेल गए ‘आदिवासी कार्ड’

Published on

सिमडेगा/लोहरदगा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है। राहुल गांधी शुक्रवार को झारखंड के सिमडेगा और लोहरदगा में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सिमडेगा में राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘लव यू’ के संबोधन के साथ की।

आदिवासियों से जल, जंगल और जमीन छीनने की कोशिश
राहुल गांधी ने भारतीय संविधान की पुस्तक दिखाते हुए कि कहा कि भाजपा इसे खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह ‘इंडिया’ गठबंधन और भाजपा-आरएसएस के बीच विचारधारा की लड़ाई है, संविधान पर हमला हो रहा है जिसे हम बचाने की कोशिश कर रहे हैं भाजपा आदिवासियों से ‘जल, जमीन, जंगल’ छीनना चाहती है। रैली में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी आपको ‘वनवासी’ कहते हैं क्योंकि भाजपा मानती है कि जमीन और जंगल पूंजीपतियों के हैं। उन्होंने कहा कि बड़े कॉरपोरेट घरानों और न्यायपालिका में आदिवासी और ओबीसी मुश्किल से ही मिलेंगे, जब मैंने संसद में जाति जनगणना की मांग की तो प्रधानमंत्री मोदी चुप रहे।

आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने का वादा
राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में आने पर आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाएंगे। दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण बढ़ेगा। हम यह करके दिखाएंगे। उन्हांेने कहा कि आज देश की टॉप ब्यूरोक्रेसी में आदिवासी अफसरों की अत्यंत कम भागीदारी का सवाल उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों की देश में कुल आबादी आठ फीसद है, लेक‍िन उन्हें 100 रुपये में दस पैसे भी खर्च करने का अधिकार नहीं है। देश के कुल बजट का जो खर्च होता है, उसका निर्णय सिर्फ 90 अफसर मिलकर लेते हैं। इनमें मात्र एक आदिवासी, तीन दलित और तीन पिछड़े वर्ग हैं। इन अफसरों के पास मात्र 6 रुपये 10 पैसे खर्च करने अधिकार है। हम चाहते हैं कि पैसा कहां और कैसे खर्च होगा, यह निर्णय लेने का अधिकार 90 फीसद आबादी वाले आदिवासी, दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को मिले।

मणिपुर को बीजेपी की विचारधारा वालों ने जलाया
नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इनका काम भाई से भाई को, धर्म को धर्म से और भाषा को भाषा से लड़ाना है। ये हर जगह लोगों को बांटने की बात करते हैं और हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर को बीजेपी की विचारधारा वालों ने जलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तक वहां नहीं गए।

महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपये आएंगे
कांग्रेस नेता ने कहा कि जैसे ही इंडिया गठबंधन सरकार आएगी, हर महिला के खाते में हर महीने खटाखट 2500 रुपये जाएंगे। हर परिवार को स्वास्थ्य बीमा में 15 लाख का कवर मिलेगा और किसानों को धान पर प्रति क्विंटल 3200 रुपये का एमएसपी देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर हर व्यक्ति को सात किलो अनाज मुफ्त देने का वादा किया है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...