11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीति'किस पर आपत्ति हो, किस पर नहीं... सलाह मत दिया करो, चलो...

‘किस पर आपत्ति हो, किस पर नहीं… सलाह मत दिया करो, चलो बैठो’, स्पीकर ने जब दीपेंद्र हुड्डा को लगाई फटकार

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र चल रहा है. संसद के पहले सत्र के चौथे दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद एक मौका ऐसा आया जब स्पीकर ओम बिरला कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर भड़क गए. स्पीकर ओम बिरला ने दीपेंद्र हुड्डा को फटकार लगाई. ऐसा तब हुआ जब केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए कांग्रेस के शशि थरूर सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद लौट रहे थे. शशि थरूर ने शपथ लेने के बाद जय संविधान का नारा लगाया.

दरअसल हुआ ये कि संसद सत्र के चौथे दिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद जय संविधान का नारा लगा दिया. शपथ ग्रहण करने के बाद शशि थरूर जब स्पीकर ओम बिरला से हाथ मिलाकर अपनी सीट की ओर लौट रहे थे, स्पीकर ने उन्हें टोका. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संविधान की शपथ तो ले ही रहे हैं. ये संविधान की शपथ है. स्पीकर की इस बात पर कांग्रेस के ही सांसद दीपेंद्र हुड्डा अपनी जगह खड़े हुए और कहा कि इस पर आपको आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी सर.

स्पीकर ओम बिरला ने इस पर फटकार लगाते हुए दीपेंद्र हु़ड्डा से कहा कि किस पे आपत्ति, किस पे आपत्ति न हो सलाह मत दिया करो. चलो बैठो. इसे लेकर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आपत्ति जताई है. प्रियंका ने एक्स पर पोस्ट कर सवालिया लहजे में कहा है कि भारत की संसद में ‘जय संविधान’ नहीं बोला जा सकता? उन्होंने स्पीकर की आपत्ति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा- संसद में सत्ता पक्ष के लोगों को असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया लेकिन विपक्षी सांसद के ‘जय संविधान’ बोलने पर आपत्ति जताई गई.

प्रियंका गांधी इतने पर ही नहीं रुकीं. उन्होंने आगे यह भी लिखा कि चुनावों के दौरान सामने आया संविधान विरोध अब नये रूप में सामने है ​जो हमारे संविधान को कमजोर करना चाहता है. प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि जिस संविधान से संसद चलती है, जिस संविधान की हर सदस्य शपथ लेता है, जिस संविधान से हर नागरिक को जान और जीवन की सुरक्षा मिलती है, क्या अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए उसी संविधान का विरोध किया जाएगा?

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इसे लेकर एक्स पर पोस्ट कर स्पीकर को घेरा है. कांग्रेस प्रवक्ता ने पोस्ट कर कहा है कि अब स्पीकर महोदय को संसद में ‘जय संविधान’ कहने पर भी दिक्कत है. गजब है- जिस संविधान से उनको सदन चालाना है, उसी की जय होने पर आपत्ति कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि टोके जाने पर पांच बार के सांसद दीपेंद्र हुड्डा से ‘तू-तड़ाक’ कर रहे हैं. सुप्रिया ने चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि मान्यवर आप 41,974 और वो (दीपेंद्र हुड्डा) 3,45,298 वोट से जीत कर आए हैं.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...