13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य‘जो लाशें मिलीं वो किसकी थीं?’, सीएम योगी के गिद्ध वाले बयान...

‘जो लाशें मिलीं वो किसकी थीं?’, सीएम योगी के गिद्ध वाले बयान पर नेहा सिंह राठौर ने किया सवाल, बोलीं- उनकी दुर्गति आपने की…

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में महाकुंभ की चर्चा के दौरान एक बयान दिया जिसे लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। विपक्ष का लगातार महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवाल पर सीएम योगी ने कहा था, “महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसे वो मिला। गिद्धों को लाश मिली, सूअरों को गंदगी मिली। इसके साथ ही सीएम ने महाकुंभ से लोगों को हुए फायदे भी गिनवाए। उन्होंने ये भी बताया कि कितने करोड़ लोग इस बार कुंभ नहाए। अब लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी सीएम योगी पर कटाक्ष किया है।

नेहा सिंह राठौर ने सीएम योगी की विधानसभा में बोलते हुए एक तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है, “गिद्धों को जो लाशें मिलीं वो लाशें किसकी थीं? तीर्थ करने के लिए आपके भरोसे आये हुए लोग लाश कैसे बन गये? नदियों के प्रदूषण की बात करने वाले सुअर हैं? सवाल पूछने और सच बोलने वालों से इतनी नफरत कैसे कर लेते हैं आप?”

सीएम ने विधानसभा में ये भी कहा था कि जो लोग दुर्भावना से महाकुंभ गए तो दुर्गति होनी तय है। एक अखबार में छपी इस हेडलाइन की तस्वीर शेयर करते हुए नेहा सिंह राठौर ने लिखा, “महाकुंभ में जिनकी दुर्गति हुई वो बेचारे क्या दुर्भावना से महाकुंभ गये थे? उनकी दुर्गति आपने की। महाकुंभ में गुमशुदा हुए लोगों को आप कब तक खोजेंगे? परिजन अभी भी उनके वापस आने की उम्मीद लगाये बैठे हैं।” वही जो सैकड़ों लोग एक्सीडेंट में मारे गए क्या वो दुर्भावना से कुम्भ नहाने गए थे.

नेहा सिंह राठौर यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने अन्य ट्वीट में लिखा, “सौ बार कुंभ नहाइये…लेकिन एक बार सरकार से बेरोजगारी पर सवाल भी पूछिये। नहाने के बाद भूख भी लगती है…और भूख रोटी से ही मिटेगी…रोटी रोजगार से आयेगी…और रोजगार सरकार दे नहीं रही है।”

यूजर्स की प्रतिक्रिया
बता दें कि विधानसभा में सीएम योगी ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया उससे हर कोई हैरान है। नेहा सिंह राठौर के ट्वीट पर पहली बार लोग सीएम योगी की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सीएम की ये क्या भाषा है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “राजनीति में इतनी नफरत क्यों?” एक यूजर ने लिखा- योगी जी आपको भी तो लाशें तलाशने में 18 घंटे लगे थे तो क्या आप…. . वहीं एक यूजर ने नेहा सिंह राठौर को ही घेर लिया। पूजा उपाध्याय नाम की यूजर ने लिखा, “यही सवाल मेरा है सच्चाई से चिढ़ती क्यों हो, दिक्कत क्या है योगी जी ने तो किसी का नाम नहीं लिया। जब पाप किया है तो पापी कहलाने से क्यों डर रहे हो। गंदगी पर नजर किसकी पड़ती है सब जानते हैं। योगी जी ने तो बस नजरिया बताया। हमारे लिए महाकुंभ पवित्र स्थान है।”

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...