8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यराजस्थान के शिक्षा मंत्री किसकी दुकान चलाना चाहते हैं? दिलावर को सेल्समैन...

राजस्थान के शिक्षा मंत्री किसकी दुकान चलाना चाहते हैं? दिलावर को सेल्समैन बताकर कांग्रेस ने पूछा सवाल

Published on

जयपुर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को ‘निकम्मा’ कहने के बयान के बाद सियासत में बवाल मच गया है। कांग्रेस दिलावर के इस बयान से जमकर बिफर गई है। कांग्रेस ने दिलावर पर बरसते हुए उन्हें प्राइवेट स्कूलों का सेल्समेन तक कह दिया है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने ऑफिशियल X मीडिया हैंडल से दिलावर को जमकर निशाना बनाया। इस दौरान कांग्रेस ने दिलावर को इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने और उनके खिलाफ एजेंडा चलाने वाला भी बता दिया।

शिक्षा मंत्री को नहीं है समझ- कांग्रेस
सीकर मीडिया में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान देने के बाद कांग्रेस ने अपने X मीडिया पर करारा हमला किया। इसमें कहा कि ‘या तो शिक्षा मंत्री को समझ नहीं हैं, जानकारी की कमी हैं या फिर ये शिक्षा मंत्री के पद पर प्राइवेट स्कूलों के सेल्समैन बनकर घूम रहे हैं? मंत्री जी लगातार महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद करने एवं उनके खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं। क्या शिक्षा मंत्री को इतनी भी जानकारी नहीं कि पहले जिला मुख्यालय पर कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाओं को अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित किया गया था और जनता से मिले फीडबैक के आधार पर बाद में रूपांतरित स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं कक्षा को ही अंग्रेज़ी माध्यम में रूपांतरित किया गया।

शिक्षा मंत्री किसकी दुकान चलाना चाहते हैं?
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगे लिखा कि ‘क्या शिक्षा मंत्री को ज्ञान नहीं है कि प्रदेश में करीब 3700 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 7 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं और इन स्कूलों का परिणाम भी श्रेष्ठ रहा हैं। शिक्षा मंत्री जिस प्रकार से महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का विरोध कर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि ये नहीं चाहते कि गरीब-मध्यम वर्ग के बच्चे नि:शुल्क अंग्रेजी शिक्षा हासिल करें। शिक्षा मंत्री सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद करके किसकी दुकान चलाना चाहते हैं? जरा प्रदेश की जनता को स्पष्ट करें।’

दिलावर बोले- डोटासरा निकम्मे और बच्चों के दुश्मन
बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मंगलवार को सीकर में मीडिया से बातचीत के दौरान डोटासरा पर जमकर बरसे। उन्होंने डोटासरा पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों का भविष्य खराब किया है, बच्चों के साथ ज्यादती की है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ ज्यादती करने वाला, इससे ज्यादा निकम्मा व्यक्ति नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मैं इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद नहीं कर रहा हूं, लेकिन उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार को घेरते हुए कहा कि अपने सियासी फायदे के चलते उन्होंने राजस्थान के बच्चों का भविष्य खराब किया है। पिछली सरकार ने कक्षा 1 से सीधा 12वीं तक इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल दिया। अब छठी क्लास में पढ़ने वाला हिंदी मीडियम का बच्चा सातवीं में जाते ही अंग्रेजी कैसे पढ़ पाएगा?

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....