7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल का बार-बार क्‍यों दौरा कर रहे हैं बीजेपी के नेता, क्‍या...

नेपाल का बार-बार क्‍यों दौरा कर रहे हैं बीजेपी के नेता, क्‍या है पीएम मोदी का मकसद?

Published on

काठमांडू

पिछले कुछ दिनों से भारत और नेपाल के बीच काफी हलचल देखी जा रही है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता विजय चौथाईवाले भी नेपाल की यात्रा से लौटे हैं। सत्‍ताधारी बीजेपी जो हिंदू राष्‍ट्र की बात करती है, उसके नेताओं का इस तरह से घोषित हिंदू राष्‍ट्र नेपाल का दौरा करना कुछ लोगों को अजीब लग सकता है लेकिन इन हाई प्रोफाइल दौरों ने सियासी हलचलों को काफी तेज कर दिया है। आखिर क्‍यों बीजेपी के नेता बार-बार नेपाल जा रहे हैं। दिलचस्‍प बात है कि कुछ सालों में नेपाल की करीबी कम्‍युनिस्‍ट देश चीन के साथ काफी बढ़ी है।

भगवा कपड़ो में ओली मिले चौथाईवाले से
विजय चौथाईवाले एक लेखक होने के साथ ही साथ बीजेपी की विदेश मामलों की समिति के मुखिया भी हैं। बताया जा रहा है कि उनकी यात्रा का मकसद नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड की भारत यात्रा की तैयारियां करना है। प्रचंड अगले महीने यानी मई में भारत का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो चौथाईवाले इस दौरे से जुड़ी ही तैय‍ारियों के लिए नेपाल गए थे। वह सड़क मार्ग के जरिए नेपाल पहुंचे थे। चौथाईवाले ने पूर्व नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली से भी मुलाकात की। चीन के करीबी ओली ने चौथाईवाले से मुलाकात के समय भगवा रंग की शर्ट पहनी हुई थी। उनके शर्ट के रंग ने सोशल म‍ीडिया यूजर्स को काफी हैरानी में डाल दिया।

कई हाई प्रोफाइल मीटिंग्‍स
नेपाल दौरे पर चौथाईवाले ने कई हाई प्रोफाइल मीटिंग्‍स कीं और फिर वह भारत लौट आए। वह यहां पर मानसखंड सम्‍मेलन में चीफ गेस्‍ट बनकर भी पहुंचे थे। इस सम्‍मेलन से इतर चौथाईवाले ने सत्‍ताधारी और विपक्षी नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्‍होंने जो ट्वीट किया, वह उनके दौरे के बारे में बताने के लिए काफी है। उन्‍होंने लिखा, ‘मुलाकात के दौरान नेपाल के सभी नेताओं ने भारत के साथ मजबूत संबंधों और पार्टी स्‍तर पर संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।’ बीबीसी की तरफ से आई एक रिपोर्ट के मुताबिक ओली और बाकी नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान क्‍या बात हुई, इस बारे में कोई भी जानकारी मिल नहीं सकी है। चौथाईवाला ओली के अलावा दो और पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा और माधव कुमार नेपाल के साथ-साथ उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से भी मिले।

दो साल पुराना दौरा
नेपाल और भारत के नेताओं के बीच इस तरह की पर्सनल मीटिंग नई बात नहीं है। नेपाल और भारत के रिश्‍ते पर करीब से नजर रखने वाले विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह की मीटिंग में विदेश नीति पर होने वाली बातचीत को सीक्रेट नहीं रखना चाहिए। विजय चौथाईवाले पीएम मोदी के करीबी हैं। वह गुजरात से आते हैं और गृहमंत्री अमित शाह के भी विश्‍वासपात्र हैं। विजय को ही अमेरिका में साल 2019 में आयोजित कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ के आयोजन का श्रेय दिया जाता है। दो साल पहले हुआ उनका दौरा विवादों में घिर गया था। तब विजय नेपाल सीपीएम के प्रभारी विष्‍णु पौडोल के निमंत्रण पर वहां गए थे।

‘बीजेपी को जानो’ कार्यक्रम
विशेषज्ञों के मुताबिक कई लोग मान रहे हैं कि हाल के महीनों में बीजेपी ने कई देशों के साथ पार्टी स्‍तर का संपर्क बढ़ा दिया है। भारतीय अखबार द हिंदू की तरफ से बताया गया है कि ‘बीजेपी को जानो’ कार्यक्रम के तहत अलग-अलग देशों के नेताओं और राजनयिकों के साथ वार्ता की जा रही है। पिछले साल इसये जुड़े एक कार्यक्रम में प्रचंड ने भी हिस्‍सा लिया था। कई विशेषज्ञ इसे सॉफ्ट डिप्‍लोमेसी भी करार देते हैं। वहीं यह बात भी सच है कि दोनों देशों के बीच नेपाल के पश्चिमी क्षेत्र और महाकाली नदी पर मौजूद सीमा विवाद अभी तक अनसुलझे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...