9 C
London
Sunday, March 1, 2026
Homeराजनीतिये हमले हमारे ऊपर ही क्यों... हमें निशाना क्यों बनाया जा रहा...

ये हमले हमारे ऊपर ही क्यों… हमें निशाना क्यों बनाया जा रहा है, संसद में हरभजन ने उठाया सवाल

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के सांसद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल में अफगानिस्तान में सिखों और गुरुद्वारों पर हमले का मुद्दा उठाया। इस दौरान हरभजन सिंह भगवा पगड़ी पहने नजर आए। हरभजन सिंह हाथ जोड़कर खड़े हुए और अपनी बात रखी। हरभजन सिंह ने कहा कि हमें क्यों निशाना बनाया जा रहा है? हरभजन सिंह ने कहा कि ये एक ऐसा मुद्दा है जिसने दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले सिख की भावना को आहत किया है। यह एक सिख होने की पहचान पर हमला है। इस तरह के हमले हमें कई सवाल करने पर मजबूर कर देते हैं कि ये हमले हमारे ऊपर ही क्यों? क्यों हमें ही निशाना बनाया जा रहा है। हरभजन के सवाल खत्म करने के बाद स्पीकर वेंकैया नायडू ने उनकी तारीफ की। इस पर सांसदों ने तालियां बजाईं।

‘जीडीपी में योगदान देने में आगे हैं सिख’
हरभजन सिंह ने कहा कि दुनियाभर में गुरुद्वारों ने कोविड काल में भोजन से लेकर ऑक्सिजन तक लोगों को मुहैया कराया था। हरभजन ने स्वतंत्रता के बाद का देश में सिखों के योगदान का भी जिक्र किया। हरभजन सिंह ने कहा कि देश की जीडीपी, रोजगार, दान-धर्म में सिख हमेशा सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय भारत और अन्य देशों के बीच संबंधों में एक मजबूत कड़ी रहा है। वो अपने साहस, पराक्रम और कड़ी मेहनत के लिए जाने जाते हैं। ये सब होने के बावजूद हमारे साथ ऐसा सलूक क्यों?

काबुल में गुरुद्वारों पर हमलों का जिक्र
हरभजन सिंह ने 18 जून को काबुल में गुरुद्वारे पर हुए धमाकों का जिक्र किया। इस हमले में दो लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। 25 मार्च 2020 को आईएस के हमलावरों की तरफ से काबुल के गुरुद्वारों में आत्मघाती हमलों का भी जिक्र किया। उस हमले में बच्चों समेत 25 सिखों की मौत हुई थी। हरभजन सिंह ने इस पूरे मामले में विदेश मंत्रालय से जरूरी कदम उठाने की अपील की।

हजारों सिखों का गढ़ था…अब मुट्ठीभर बचे
इससे पहले हरभजन सिंह ने सदन में कहा कि अफगानिस्तान कभी हजारों सिखों का गढ़ था। उन्होंने कहा कि दशकों के संघर्ष के कारण यह संख्या कम होकर मुट्ठी भर रह गई है। हरभजन सिंह ने कहा कि 1980 के दशक में अफगानिस्तान में 2.20 हजार सिख और हिंदू रहते थे। 1990 के दशक की शुरुआत में यह आंकड़ा गिरकर 15 हजार पहुंच गया और 2016 में कम होकर 1350 हो गया है। उन्होंने कहा कि अब वहां करीब 150 सिख ही बच गए हैं। इसके बाद सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि हरभजन सिंह आपने अच्छा मुद्दा उठाया। नायडू ने कहा कि हरभजन सिंह जाने माने क्रिकेटर हैं। इन्होंने जो विषय उठाया महत्वपूर्ण है। मेरे ख्याल से विदेश मंत्री इसपर और ध्यान देंगे।

Latest articles

इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत

भोपाल मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह इजराइल ने ईरान की...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

More like this

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पी. चिदंबरम की बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री...