15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यतुम मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे...13 साल पहले टूटी थी सगाई,...

तुम मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे…13 साल पहले टूटी थी सगाई, महिला ने मंगेतर को कार से ठाेंका, फिर बोला हमला-वीडियो

Published on

अहमदाबाद:

गुजरात के अहमदाबाद में एक कंपा देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पूर्व मंगेतर को न सिर्फ कार से टक्कर मारी बल्कि फिर उस पर चाकू से हमला किया। हमला करते हुए महिला ने पूछा कि तुम मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे, मेरा नंबर क्यों ब्लॉक कर दिया? इस हमले में घायल युवक किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला। सामने आया है कि महिला ने यह कदम 13 साल पहले सगाई टूटने की रंजिश में में उठाया। इस घटन की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस घटना के बाद हर कोई स्तब्ध है।

मंगेतर का खौफनाक रूप
जानकारी के अनुसार यह घटना 25 फरवरी की सुबह हुई। जय नाम का युवक अपनी टू-व्हीलर से कहीं जा रहा था। उसी दौरान अचानक रिंकी नाम की महिला ने अपनी कार से जय को टक्कर मार दी। इसके बाद वह गुस्से में युवक से पूछने लगी कि मुझसे बात क्यों नहीं कर रहा, मेरा नंबर क्यों ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि महिला ने चाकू से युवक पर अटैक किया। चाकू के वार से घायल जय जान बचाकर दौड़ा। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित कर परिवार इस घटना के बाद से सहमा हुआ है।

लिफ्ट लेकर बचाई जान
सामने आया है कि एक वाहन से लिफ्ट लेकर घटनास्थल से भाग निकला। महिला द्वारा पूर्व मंगेतर को टक्कर मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। महिला कुछ देर बाद यू टर्न लेकर लौटती दिखाई देती है। इस दौरान वह तेजी से कार चलाती दिखती है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि जय अहमदाबाद के शेला इलाके का रहने वाला है। 13 साल पहले उसकी सगाई रिंकी से हुई थी। इसके बाद कुछ पारिवारिक विवादों के चलते सगाई टूट गईं। इसके बाद में साल 2016 में जय ने किसी और लड़की से शादी कर ली। दूसरी तरफ रिंकी की भी शादी हो गई।

पिछले साल शुरू हुई बातचीत
पुलिस के अनुसार सामने आया है कि बीते साल अचानक रिंकी ने जय को फोन किया और कहा कि अगर उनकी शादी हुई होती तो अच्छा होता। रिंकी ने इसके बाद उसने बातचीत शुरू करने की कोशिश की, लेकिन जय ने इनकार कर दिया। इसके बावजूद रिंकी लगातार उसे कॉल करती रही। कुछ समय बाद उसने जय को बताया कि उसके पति को उनके फोन कॉल्स के बारे में पता चल गया है। इसके बाद जय ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और फोन उठाना बंद कर दिया। नंबर ब्लॉक करने से नाराज रिंकी ने 25 फरवरी की सुबह जय पर हमला कर दिया। पहले उसने कार से टक्कर मारी और फिर चाकू निकालकर तीन बार वार किया।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...