6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयआप मुझे रोक क्यों रहे हैं... स्वाती मालीवाल को नहीं मिली मणिपुर...

आप मुझे रोक क्यों रहे हैं… स्वाती मालीवाल को नहीं मिली मणिपुर जाने की परमिशन, ट्विटर पर निकाला अपना गुस्सा

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर में हालात सामान्य नहीं हैं। औरत को बिना कपड़ों के परेड कराने वाले घिनौने वीडियो के वायरल होने के बाद से पूरा देश गुस्से में है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने इस घटना के बाद वहां जाने का फैसला किया था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी थी। लेकिन आज उन्हें वहां की सरकार ने परमिशन देने से इनकार कर दिया है। स्वाती मालीवाल ने लिखा कि मेरे मणिपुर आने की सूचना देने के बाद वहां की सरकार ने यू टर्न लेते हुए मुझे परमिशन देने से इनकार कर दिया है। क्या मैं यौन हिंसा की पीड़िता से नहीं मिल सकती? आप मुझे रोक क्यों रहे हैं?

स्वाती मालीवाल ने ट्विटर पर निकाला गुस्सा
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने आज अपने ट्वीट में लिखा कि मैंने अपने मणिपुर आने की सूचना पहले ही दे दी थी। इसके बाद वहां की सरकार ने यू टर्न लेते हुए मुझे परमिशन देने से इनकार कर दिया। यह फैसला चौंकाने वाला और बेतुका है। क्या मैं यौन हिंसा से पीड़ित महिला से मुलाकात नहीं कर सकती? मैंने वहां बात कर अपनी टिकट पहले ही बुक करा ली थी। फिर मुझे मणिपुर आने से क्यों रोका जा रहा है? स्वाती ने इसके साथ एक ई-मेल भी अटैच किया है।

मणिपुर के वायरल वीडियो के बाद वहां जाने वाली थीं स्वाती
स्वाती मालीवाल मणिपुर के वायरल वीडियो के बाद वहां जाने का फैसला किया था। उनका यह दौरा 23 जुलाई से 30 जुलाई तक के लिए होने वाला था। लेकिन वहां के अधिकारियों की ओर से आज उनके मणिपुर दौरे पर ब्रेक लगा दिया गया। स्वाती ने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैं आज सुबह मणिपुर पहुंचने वाली हूं।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...