7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यसी-वोटर और एक्सिस माय इंडिया ने क्यों नहीं जारी किया महाराष्ट्र का...

सी-वोटर और एक्सिस माय इंडिया ने क्यों नहीं जारी किया महाराष्ट्र का एग्जिट पोल, जानें वजह

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के एग्जिट पोल में महायुति की जीत निष्कर्ष सामने आया है। 20 नवंबर को वोटिंग खत्म होने के बाद आए सभी एग्जिट पोल में महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान व्यक्त किया है लेकिन सी-वोटर और एक्सिस माय इंडिया ने अपना एग्जिट पोल जारी नहीं किया। दोनों ही एजेंसियाें ने सिर्फ झारखंड का एग्जिट पोल रिलीज किया। एक्सिस मॉय इंडिया ने 21 नवंबर की शाम 6:30 बजे एग्जिट पोल रिलीज करने का ऐलान किया है। लोकसभा चुनावों में एग्जिट पोल गलत साबित होने पर एजेंसी के प्रमुख प्रदीप गुप्ता ने टीवी स्क्रीन पर रोते हुए माफी मांगी थी।

क्यों नहीं रिलीज हुए एग्जिट पोल?
एक्सिस माय इंडिया ने झारखंड के एग्जिट पोल में इंडिया अलायंस यानी जेएमएम की अगुवाई में सरकार बनने की भविष्यवाणी की है। सी-वोटर ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान व्यक्त किया है। सी-वोटर के प्रमुख यशवंत देशमुख ने हालांकि यह कहा है कि 20 सीटों पर कुछ भी हो सकता है। सी-वोटर का महाराष्ट्र का एग्जिट पोल कब रिलीज होगा? इसकी जानकारी सामने नहीं आई लेकिन एक्सिस मॉय इंडिया ने महाराष्ट्र का एग्जिट पोल गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे रिलीज करने का ऐलान किया है। सूत्रों से जो जानकारी सामने आई है। उसके अनुसार दोनों एजेंसी ने राज्य की करीब 40 से 60 सीटों पर बेहद करीबी मुकाबला होने के कारण एग्जिट पोल रिलीज नहीं किया। सटीक आकलन के लिए दोनों एजेंसियों ने एक दिन का और समय लिया।

ऐलान ने बढ़ा दी है उत्सुकता
एक्सिस माय इंडिया झारखंड के एग्जिट पोल में एनडीए को 37 फीसदी वोटों के साथ 17 से 27 सीटें और इंडिया अलायंस को 45 फीसदी वोटों के साथ 49 से 59 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। झारखंड विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 81 है। हालांकि दूसरी सभी एग्जिट पोल ने एनडीए की सरकार का दावा किया है ऐसे में एक्सिस माय इंडिया का महाराष्ट्र को लेकर अनुमान होगा। इस पर सभी की नजरें टिक गई हैं। महाराष्ट्र में अभी तक आए एग्जिट पोल में महायुति की सत्ता बरकरार रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। राज्य की विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 288 है। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 सीटों का है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...