13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यक्‍यों उदासी की तस्‍वीर बनकर पडे़... और मंच पर ही भावुक हो...

क्‍यों उदासी की तस्‍वीर बनकर पडे़… और मंच पर ही भावुक हो गए बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह

Published on

गोंडा

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को गोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम में भावुक हो गए। उनके आंसू बह निकले। बाद में उन्‍होंने एक कविता के जरिए अपने भाषण की शुरुआत की। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्‍पीड़न के आरोपों से घिरे हुए हैं। महिला पहलवानों की शिकायत के आधार पर बृजभूषण शरण सिंह पर दिल्‍ली की एक कोर्ट में केस चल रहा है।

शनिवार को गोंडा के तरबगंज के विपिन बिहारी शरण सिंह महाविद्यालय में बृजभूषण प्रतिभा सम्‍मान समारोह में हिस्‍सा ले रहे थे। मंच पर मौजूद एक संत के गाना गाने के दौरान बृजभूषण शरण सिंह की आंखों से आंसू बहने लगे। संत जनता को संबोधित करते हुए कह रहे थे, आप क्‍यों चिंता करते हैं, नेता जी तो हैं।’ इसके बाद उन्‍होंने गाया, क्‍यों उदासी की तस्‍वीर बनकर पडे़, गम उठाने के लिए नेताजी खडे़। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह मंच पर अपनी आंखें पोंछते नजर आए। उन्‍हें रोते देख उनका पौत्र बगल में आकर बैठ गया।

इसके बाद बीजेपी सांसद ने मंच से विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरुआत उन्‍होंने एक कविता से की। उन्‍होंने कहा, जिसने मरना सीख लिया जीने का अधिकार उसी को…। इसके बाद उन्‍होंने अयोध्‍या आंदोलन में हिस्‍सेदारी के आधार पर गोंडा का महत्‍व बताया।

मीडिया ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बद्रीनाथ धाम को लेकर किये गए ट्वीट पर उनसे सवाल पूछा। इस पर सांसद बृज भूषण शरण सिंह बोले, हम इतने विद्वान नहीं कि सबके ट्वीट का जवाब दें और वो भी स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोगों के ट्वीट पर।’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्‍पणी करते हुए उन्‍होंने कहा, राहुल गांधी क्षेत्रीय दलों के गोद में जाकर बैठ गए। विपक्षी दलों के गठबंधन पर उन्‍होंने कहा, I.N.D.I.A. को भी जानते हैं, इंडियन मुजाहिदीन को भी जानते हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...