21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यमंच पर बैठे नीतीश ने आखिर क्यों अचानक पकड़ लिया पीएम मोदी...

मंच पर बैठे नीतीश ने आखिर क्यों अचानक पकड़ लिया पीएम मोदी का हाथ? वायरल हुआ वीडियो

Published on

पटना,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार के राजगीर पहुंचे. उन्होंने यहां ऐतिहासिक नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालय की प्राचीन धरोहर को करीब से देखा और नए कैंपस में बौधि का वृक्ष भी लगाया. इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. अब सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है.वीडियो में नीतीश कुमार पीएम मोदी की उंगली चेक करते हुए नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक नीतीश प्रधानमंत्री की उंगली पर वोट देने के बाद लगी स्याही चेक कर रहे थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

नीतीश ने चेक की पीएम मोदी की उंगली पर लगी स्याही
न्यूज एजेंसी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में नालंदा यूनिवर्सिटी के चांसलर अरविंद पनगढ़िया सभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं. मंच पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार अगल-बगल ही बैठे थे.अचानक नीतीश ने प्रधानमंत्री का बायां हाथ पकड़ लिया, जिससे वह हैरान हो गए. पीएम उनकी ओर थोड़ा झुके. नीतीश ने उनकी उंगली (इंडेक्स फिंगर) को देखा और फिर अपनी उंगली भी उन्हें दिखाई. दोनों मुस्कुराए और वापस सीधे बैठ गए.

‘नालंदा से जुड़ी है कई देशों की विरासत’
उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, ‘नालंदा से सिर्फ भारत की ही नहीं, बल्कि विश्व के कई देशों की विरासत जुड़ी हुई है. मुझे तीसरे कार्यकाल की शपथ ग्रहण करने के बाद पहले 10 दिनों में ही नालंदा आने का अवसर मिला है. ये मेरा सौभाग्य तो है. साथ ही मैं इसे भारत की विकास यात्रा के एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं.’

2017 में शुरू हुआ यूनिवर्सिटी निर्माण
साल 2016 में नालंदा के खंडहरों को संयुक्त राष्ट्र विरासत स्थल घोषित किया गया था. इसके बाद विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य 2017 में शुरू किया गया. विश्वविद्यालय का नया कैंपस नालंदा के प्राचीन खंडहरों के पास बनाया गया है. इस नए कैंपस की स्थापना नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2010 के माध्यम से की गई है. इस अधिनियम में स्थापना के लिए 2007 में फिलीपींस में आयोजित दूसरे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णय को लागू करने का प्रावधान किया गया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....