24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिअचानक भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ क्यों करने लगे बागी कपिल सिब्बल?...

अचानक भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ क्यों करने लगे बागी कपिल सिब्बल? बताया ‘शानदार विचार’

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के पूर्व नेता और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की प्रशंसा की है। सिब्बल का कहना है कि राहुल गांधी समाज के अलग-अलग तबकों को एक साथ लाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने सभी तबकों को यह अहसास कराया है कि देश में एकता कितनी जरूरी है। पिछले साल कांग्रेस छोड़ने वाले सिब्बल ने कहा कि पार्टी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा सफल प्रतीत होती है। इसे गैर-कांग्रेसी तत्वों का समर्थन भी मिला है। सिब्बल ने एक इंटरव्यू में कहा कि वैचारिक रूप से यात्रा एक ‘शानदार विचार’ है।

समाज के अलग-अलग तबकों को एक साथ लाए
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह (राहुल) अपनी पदयात्रा के दौरान समाज के अलग-अलग तबकों को एक साथ लाने में कामयाब रहे हैं। उन्हें यह अहसास कराया है कि हमारे देश में एकता सुनिश्चित करना कितना जरूरी है। साथ ही विविधता के लिए सम्मान हमारे देश के आगे बढ़ने के लिए अहम है।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हां, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कुछ ऐसी है जिसकी प्रशंसा करने की आवश्यकता है। अब जहां तक इसके राजनीतिक असर का संबंध है, मुझे लगता है कि लोग इस यात्रा के पीछे की अवधारणा को भ्रमित कर रहे हैं। इसे पूरी तरह राजनीतिक कृत्य से जोड़ रहे हैं जो मुझे नहीं लगता है कि यह राजनीतिक है।’

पिछले साल पार्टी से दिया था इस्तीफा
उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को यह दिखाना है कि दो विचारधाराएं हैं जिनमें से एक को चुनना है। सिब्बल ने कहा, ”एक विचारधारा ‘भारत जोड़ो’ दूसरी से बिलकुल अलग है जो हम सभी जानते हैं कि उसका प्रतिनिधित्व कौन करता है।’ कांग्रेस में बड़े स्तर पर संगठनात्मक सुधार की मांग करते हुए 2022 में सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले 23 नेताओं के समूह में सिब्बल भी शामिल थे। उन्होंने पिछले साल पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और वह समाजवादी पार्टी के समर्थन से उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए पुन: निर्वाचित हुए थे। वह कांग्रेस के मामलों पर टिप्पणी करने से बचते रहे हैं।

अब तक सफल होती दिख रही यात्रा
यह पूछने पर कि क्या यात्रा सफल हुई, इस पर सिब्बल ने कहा, ”वैचारिक रूप से निश्चित ही, और मैं जनता के बीच, गैर-कांग्रेसी तत्वों के बीच समर्थन देखता हूं, मैं कहूंगा कि दृष्टिगत रूप से यह सफल प्रतीत होती है।’ विपक्षी एकता के बारे में बात करते हुए सिब्बल ने कहा कि लोकसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं है और ऐसे में विपक्ष के नेताओं को एक साथ आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ”यह कैसे होगा, इस पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि आज हमें विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच राजनीतिक गठबंधन के अलावा जन आंदोलन की भी आवश्यकता है।’ यह पूछने पर कि क्या वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे, सिब्बल ने कहा, ”मैं अदालतों में एक प्रकार की यात्रा को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा हूं।’

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...