5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिबृजभूषण की हंसी पर महुआ को क्यों ऐतराज? पीएम मोदी और दिल्ली...

बृजभूषण की हंसी पर महुआ को क्यों ऐतराज? पीएम मोदी और दिल्ली पुलिस से पूछ लिया यह सवाल

Published on

कोलकाता

विवादों के बीच संसद पहुंचे कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपनी हंसी को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। बीते दिनों जिस तरह से कैसरगंज सांसद बृजभूषण का महिला रिपोर्टर से बदसलूकी करते हुए वीडियो देखा गया, उसे लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने बृजभूषण पर तल्ख टिप्पणी की थी। वहीं इस बार इसके उलट जब मीडिया ने हंसी को लेकर सवाल पूछा तो बृजभूषण ने कहा कि, ‘मैं तो आमतौर पर हंसता ही रहता हूं’। बृजभूषण की यह हंसी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को नागवार गुजरी और उन्होंने इसको लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली की राउड एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सांसद बृजभूषण शरण सिंह संसद पहुंचे थे।

बृजभूषण की हंसी पर महुआ का सवाल ?
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह की हंसी वाली तस्वीर को टैग कर ट्वीट किया। इस ट्वीट में महुआ ने लिखा कि यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद ने जमानत मिलने के बाद कल विजयी और प्रसन्न मुद्रा में संसद में प्रवेश किया। दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए महुआ ने लिखा कि क्यों नहीं जमानत का विरोध किया गया? पीएम मोदी से सवाल पूछते हुए महुआ ने कहा कि मौन गुरु माननीय प्रधानमंत्री – कृपया अपनी अंतरात्मा से पूछें कि पहलवानों को यह छवि देखकर कैसा महसूस हुआ होगा?

बृजभूषण को किस शर्त पर जमानत?
राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बीती 18 जुलाई को अंतरिम बेल दी थी। इसके बाद फिर गुरुवार को कोर्ट ने बृजभूषण को नियमित जमानत दे दी। हालांकि जमानत देते हुए कोर्ट ने पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष के सामने कुछ शर्तें भी रखी हैं। इसमें कहा गया है कि वे बिना जानकारी दिए विदेश दौरे पर नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा वे गवाहों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ का प्रयास नहीं करेंगे। अदालत ने उनके साथी और करीबी विनोद तोमर को भी बेल दी है, जिन पर कुल 6 में से दो मामलों में बृजभूषण की मदद का आरोप था।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...