12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीतिमुख्‍यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्‍सा लेने पहुंचे PM मोदी इतनी टेंशन...

मुख्‍यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्‍सा लेने पहुंचे PM मोदी इतनी टेंशन में क्‍यों हैं?

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद रविवार को बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की अध्यक्षता बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दो फोटो में पीएम मोदी काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। पीएम मोदी किस बात को लेकर चिंतित हैं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मगर फोटो को देखने के बाद राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी जिस रफ्तार से काम करते हैं, उसके बाद चेहरे पर थकान और टेंशन की लकीरें पड़ना स्वाभाविक है। पीएम मोदी सुबह से ही नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसके बाद पीएम मोदी ने बिना कोई रेस्ट किए बीजेपी मुख्यालय का रुख किया और यहां मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल हुए। इससे पहले भी कई मौकों पर पीएम मोदी को दिनभर कार्यक्रमों में घंटो-घंटों व्यस्त देखा गया है।

राज्यों के विकास कार्यों की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्रियों ने राज्यों में चल रहे विकास कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा भी की।

बैठक में शामिल हुए इन राज्यों के सीएम
बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, नगालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी बैठक में शामिल हुए।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...