14.4 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिकिरण रिजिजू की कानून मंत्री की कुर्सी छिनने से सिब्बल क्यों इतने...

किरण रिजिजू की कानून मंत्री की कुर्सी छिनने से सिब्बल क्यों इतने खुश हैं!

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय कानून मंत्रालय से किरेन रिजिजू की छुट्टी पर पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने चुटकी ली है। गुरुवार को मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ। रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटाकर अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को बतौर राज्य मंत्री कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। रिजिजू से कानून मंत्रालय छिनने और उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिए जाने पर सिब्बल ने मजे लेते हुए कहा कि कानूनों के पीछे का साइंस समझना आसान नहीं होता।

यूपीए सरकार के दौरान कानून मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘किरेन रिजिजू: कानून नहीं, अब अर्थ साइंसेज मंत्रालय। कानूनों के पीछे का साइंस समझना आसान नहीं होता। अब साइंस के कानूनों के साथ भिड़ना। गुड लक माइ फ्रेंड!’ मंत्रालय बदले जाने के बाद रिजिजू ने ट्विटर पर अपने बायो में भी बदलाव किया है। अब उनके ट्विटर बायो में कानून एवं न्याय मंत्री की जगह पृथ्वी विज्ञान मंत्री लिखा गया है।

मंत्रालय बदले जाने के बाद अपने पहले ट्वीट में रिजिजू ने खुद को कानून मंत्री के तौर पर मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री के तौर पर सेवा देने सम्मान की बात है। मैं सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों, हाई कोर्ट्स के सभी चीफ जस्टिस, लोअर जुडिशरी और सभी लॉ अफसरों को उनसे मिले समर्थन के लिए शुक्रिया कहता हूं। उनके समर्थन ने हमारे नागरिकों को न्याय में आसानी सुनिश्चित हुई।’ रिजिजू ने ट्वीट में आगे लिखा कि वह उसी उत्साह और ताकत के साथ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में भी काम करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के विजन को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

कानून मंत्री के तौर पर किरेन रिजिजू के कार्यकाल को सरकार और न्यायपालिका के बीच तीखे तकरार को लेकर जाना जाएगा। वह कई बार सार्वजनिक तौर पर जजों की नियुक्ति के मौजूदा कलीजियम सिस्टम पर सवाल उठा चुके हैं। वह अक्सर ‘अपारदर्शी’ बताते हुए कलीजियम सिस्टम की तीखी आलोचना कर चुके हैं। रिजिजू ने कलीजियम में सरकार को भी प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर सीजेआई को खत भी लिखा था। उस खत के लीक होने पर विवाद भी हुआ था।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...