10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकंगाल पाकिस्‍तान में शहबाज सरकार क्‍यों घटा रही रिटायरमेंट की उम्र, 55...

कंगाल पाकिस्‍तान में शहबाज सरकार क्‍यों घटा रही रिटायरमेंट की उम्र, 55 साल पर रिटायर होंगे पाकिस्तानी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान लगातार कमजोर होती अर्थव्यवस्था के चलते मुश्किल का सामना कर रहा है। देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार कई तरह के कदम भी उठा रही है। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान सरकार रिटायरमेंट की उम्र घटाने जा रही है। आर्थिक संकट से किसी तरह उबरने के बाद पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार पेंशन का बोझ घटाने के औसत सेवानिवृत्ति की उम्र को पांच साल घटाकर 55 वर्ष करने पर विचार कर रही है। सरकार दीर्घकालिक पेंशन बिलों को रोकने के लिए भी कदम उठाने जा रही है

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफ सरकार की ओर से उठाए जा रहे ये कदम बेलआउट पैकेज को मंजूरी देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से सुझाए गए प्रस्तावों में थे। इसमें खास ये है कि यह सुझाव देश के वित्त मंत्रालय की ओर से सेवानिवृत्ति लाभों के कारण भुगतान में अस्थायी देरी के लिए सेवानिवृत्ति की आयु को दो साल बढ़ाकर 62 वर्ष करने के प्रस्ताव के एक साल बाद आया है। हालांकि इस कदम का आईएमएफ ने विरोध किया था।

बैठक में लिया गया फैसला
रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने एक बैठक में पेंशन योजना में सुधार के निर्देशों के कार्यान्वयन में देरी पर सवाल खड़े किए थे। बैठक में बात पर सहमत बनी थी कि मौजूदा पेंशन योजना में सुधार लागू करने में समय लगेगा। ऐसे में ईसीसी ने तर्क दिया कि सेवानिवृत्ति की आयु पांच साल कम करने की स्थिति में पेंशन भुगतान में कमी आ सकती है। अगर यह पूरे बोर्ड में लागू हो जाता है तो इसमें सरकार के पेंशन दायित्व व्यय को 50 अरब रुपए प्रति वर्ष तक कम करने की क्षमता है।

सरकार की ओर से आ रहे इन सुझावों पर कई सवाल भी उठे हैं। आलोचकों ने व्यय में शुरुआती वृद्धि की ओर इशारा किया जो शुरुआती पैकेजों के कारण आएगी। एक्सपर्ट का तर्क है कि सरकार को इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करना चाहिए। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में इस समय संघीय पेंशन बिल एक ट्रिलियन रुपए से अधिक है। इसमें नागरिक हिस्सा 260 अरब और सशस्त्र बलों का हिस्सा 750 अरब पाकिस्तानी रुपए है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...