7.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeभोपालMP : 'अंगद के पैर' की तरह क्यों खड़ा है ये हैंडपंप,...

MP : ‘अंगद के पैर’ की तरह क्यों खड़ा है ये हैंडपंप, जानकर चक्कर खा जाएगा दिमाग

Published on

अशोकनगर:

बरसों तक लोगों की प्यास बुझाने वाले हैंडपंप को ऐसी सजा मिली कि लोग अब इस हैंडपंप की स्थिति को देखकर तरस खा रहे हैं। किसने सोचा था कि दशकों तक जमीन खोदकर लोगों की प्यास बुझाने वाला हैंडपंप आसमान और जमीन के बीच में झूल जाएगा। तस्वीर मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की है। यहां मुंगावली और गुन्हेरू बामौरी स्टेशन के बीच यह हैंडपंप कई महीनों से हवा में झूल रहा है। जानकारी में पता चला कि इस हैंडपंप को सरकारी काम में बाधा डालने के लिए ये सजा मिली है। चौंकिए मत, आइए बताते हैं पूरा मामला

क्या है मामला
यह हैंडपंप मुंगावली-बीना रोड पर रेलवे लाइन के पास लगा है, जो वर्षो से राहगीरों की प्यास बुझात था। कुछ दिन पहले ही यहां अंडरपास निर्माण के लिए रेलवे लाइन के पास खुदाई की गई है। इससे हैंडपम्प जमीन से करीब 20 फीट ऊपर लटक गया है। इस रेलवे क्रॉसिंग से निकलने वाले लोग हैंडपम्प के पानी से प्यास बुझाते थे। फिलहाल निर्णय नहीं हो पाया है कि हैंडपम्प हटाया जाए या दुरस्त किया जाए।

दो विभागों के बीच लटक गया हैंडपंप
सवाल यह है कि अंडरपास बनाया जाना था तो इस हैंडपंप को शिफ्ट क्यों नहीं किया। तो जवाब यह है कि यह प्रक्रिया दो विभागों के बीच लटकी है। इस वजह से रेलवे ने अपने काम को पूर्ण करने के लिए हैंडपंप को बिना हटाए ही खुदाई कर दी और इसे 20 फीट हवा में एक पाइप के सहारे छोड़ दिया। लेकिन हैरत की बात यह है कि ना तो पीएचई विभाग और ना ही लोकल प्रशासन के अधिकारियों की इस पर नजर अब तक पड़ी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण

भोपाल मोहन यादव ने भोपाल स्थित कैंसर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की...