18.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब ने भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों पर क्यों लगाया वीजा बैन,...

सऊदी अरब ने भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों पर क्यों लगाया वीजा बैन, समझें प्रिंस MBS के फैसले की मजबूरी

Published on

रियाद

सऊदी अरब ने 14 देशों के नागरिकों के लिए वीजा पर अस्थायी बैन लगा दिया है। सऊदी सरकार का यह बैन बिजनेस और फैमिली वीजा के अलावा उमराह वीजा पर भी लागू होगा। वीजा पर टेम्परेरी बैन का यह फैसला बिना रजिस्ट्रेशन के लोगों को हज में शामिल होने से रोकने के लिए है। यह प्रतिबंध मध्य जून यानी इस साल का हज पूरा होने तक जारी रहेगा। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि उमराह वीजा के लिए विदेशी 13 अप्रैल तक ही आ सकते हैं। इसके बाद उमराह वीजा नहीं दिए जाएंगे।

सऊदी में बीते साल हज के दौरान हजारों मौतें हुई थीं। मरने वालों में ज्यादा अनाधिकृत हज यात्री थे। ऐसे में इस वीजा बैन का मकसद बिना रजिस्ट्रेशन हज यात्रा करने वाले लोगों को रोकना है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हज में व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीजा पर सख्ती का ये फैसला लिया है। सऊदी अरब ने 14 देशों के लिए अस्थायी वीजा बैन लगाया है। इन देशों में पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन शामिल हैं।

हज को आसान बनाने के लिए लिया फैसला
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह अस्थायी वीजा बैन यात्रा नियमों को आसान बनाने में मदद करेगा। इससे हज के दौरान सुरक्षा बेहतर होगी। अधिकारियों ने लोगों से नए नियमों का पालन करने को कहा है ताकि वे किसी परेशानी से बच सकें। अगर कोई बैन के बावजूद सऊदी अरब में अवैध रूप से रहता है तो उसे पांच साल तक सऊदी अरब में आने से रोका जा सकता है।

सऊदी अरब ने पहले ही हज और उमराह के लिए 16 भाषाओं में एक डिजिटल गाइड जारी किया है। सऊदी मीडिया के अनुसार, यह गाइड कई फॉर्मेट में उपलब्ध है। सऊदी अधिकारियों का कहना है कि वे हज के दौरान लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लोग सुरक्षित और आराम के साथ अपना हज पूरा कर सकें।

सऊदी सरकार तय करती है हाजियों की संख्या
सऊदी सरकार हज यात्रा पर कड़ा नियंत्रण रखती है और प्रत्येक देश के लिए हज यात्रियों की एक निश्चित संख्या तय करती है। इसके बावजूद कई विदेशी बिना रजिस्ट्रेशन हज में शामिल हो जाते हैं। यह समस्या 2024 में विशेष रूप से गंभीर हो गई थी, जब तेज गर्मी और भीड़ के कारण 1,000 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत हो गई थी। सऊदी अधिकारियों का कहना है कि अनाधिकृत हज यात्रियों के संकट को देखते हुए वीजा नियंत्रण की जरूरत महसूस हुई है।

Latest articles

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...