11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीति'मुझे बुलाया ही क्यों था...' जब मोदी के नारों ने CM केजरीवाल...

‘मुझे बुलाया ही क्यों था…’ जब मोदी के नारों ने CM केजरीवाल का कर दिया मूड खराब

Published on

नई दिल्ली

आईपी यूनिवर्सिटी के ईस्ट दिल्ली कैंपस के उद्घाटन कार्यक्रम में आज काफी बवाल हुआ। केजरीवाल संबोधन देने के लिए खड़े हुए तो कई बार मोदी समर्थकों के हंगामे के चलते कार्यक्रम में खलल पड़ी। सीएम ने कई बार लोगों से कहा कि प्लीज पांच मिनट सुन लीजिए। काफी समझाने पर लोग माने।

IP यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस के उद्घाटन कार्यक्रम में केजरीवाल को बार-बार अपनी स्पीच रोकनी पड़ी। केजरीवाल ने कई बार हाथ जोड़े लेकिन शोर बढ़ता गया। वह जब भी दिल्ली सरकार के विकास कार्य की बात शुरू करते हंगामा शुरू हो जाता। उस समय मंच पर एलजी और सांसद गौतम गंभीर भी बैठे थे। केजरीवाल काफी हताश दिखे। तभी मंच पर पीछे से एक महिला अधिकारी (शायद यूनिवर्सिटी की अधिकारी) ने केजरीवाल से कहा कि सर आप अपनी बात खत्म कर दीजिए।

केजरीवाल को आया गुस्सा
केजरीवाल इस पर बोल पड़े, ‘जब कॉन्क्लूड ही करना था तो मुझे बुलाया क्यों, जब कोई सुनना ही नहीं चाहता है।’ कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने भी नारे लगाए थे तो महिला ने कहा कि इन लोगों से कहिए कि ये चुप रहें। इस पर केजरीवाल ने कहा कि नहीं, ये तो तब उठे जब वे नारे लगाने लगे।

मैं हाथ जोड़ता हूं…
महिला अधिकारी ने माइक के सामने कहा कहा कि क्या आप सुन सकते हैं, सर क्या कह रहे हैं। प्लीज, चुप हो जाइए। सीएम ने कहा, ‘हो सकता है कि आपको लगे कि केजरीवाल जो बोल रहा है सच नहीं है। मेरी आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि 5 मिनट मुझे सुन लीजिए, लेकिन किसी वक्ता को इस तरह से बीच में टीका-टिप्पणी करना… मुझे लगता है कि ये अच्छी नहीं है।’

मैं गाली-गलौच तो नहीं कर रहा…
सीएम ने आगे कहा कि देश में जनतंत्र है। बोलने का अधिकार सबको है। मैं किसी को गाली-गलौच नहीं कर रहा। पसंद आए तो ठीक, नहीं आए तो कोई बात नहीं। इसके बाद AAP के समर्थक नारे लगाने लगे तो केजरीवाल ने उन्हें रोका।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...