8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलविकेट गिरते रहे राहुल खड़े रहे, दबाव में ठोकी फिफ्टी और भारत...

विकेट गिरते रहे राहुल खड़े रहे, दबाव में ठोकी फिफ्टी और भारत को दिलाई जीत

Published on

मुंबई

शमी-सिराज की घातक गेंदबाजी के बाद केएल राहुल (75*) के जुझारू अर्धशतक के बूते भारत ने एक लो स्कोरिंग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से मात दी। इस तरह तीन मैच की वनडे सीरीज में मेजबानों के पास 1-0 की लीड हो गई। दूसरा मैच 19 मार्च को विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 35.4 ओवर में सिर्फ 188 रन पर सिमट गई। जवाब में भारतीय पारी भी लड़खड़ा गई। 39 रन पर चार विकेट गिर गए, ऐसे में राहुल डटे रहे और नाबाद फिफ्टी ठोकते हुए 39.5 ओवर में टीम को जीत दिलाई। रविंद्र जडेजा ने भी 45 नाबाद 40 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन तो मार्कस स्टोइनिस को दो विकेट मिले।

दबाव में खेली शानदार पारी
लगातार आलोचना झेल रहे राहुल पर काफी दबाव था, ऐसे में खुद को साबित करने के लिए उन्होंने वो मंच चुना, जहां टीम को उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद थी। राहुल जब पांचवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे तो टीम की हालत खराब थी। मिचेल स्टार्क आग उलग रहे थे। लगातार दो गेंद पर विराट और सूर्यकुमार यादव को आउट कर चुके थे। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल भी आउट हो गए तो सारा दारोमदरा राहुल के कंधों पर आ गया, यहां से उन्होंने कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 रन तो छठे विकेट के लिए रविंद्र जडेजा के साथ नाबाद 108 रन की पार्टनरशिप की।

शमी-सिराज का कहर
इससे पहले मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के तीन-तीन विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया की टीम 188 रन पर ही ढेर हो गई थी। आखिरी छह विकेट 7.5 ओवर में 19 रन के भीतर ही गिर गए थे। भारतीय तेज गेंदबाजों ने जहां किफायती गेंदबाजी की , वहीं कुलदीप और जडेजा ने 17 ओवर में 94 रन दे डाले और तीन विकेट लिए।

मार्श नहीं होते तो क्या होता?
ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल मार्श ने 65 गेंद में 81 रन नहीं बनाए होते तो स्कोर और खराब होता। शमी ने छह ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। दूसरी ओर दूसरे ही ओवर में भारत को कामयाबी दिलाने वाले सिराज ने दूसरे स्पैल में शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 5.4 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। मार्श ने अपनी पारी में दस चौके और पांच छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरूआत दिलाई। एड़ी के आपरेशन के बाद वह तीन महीने का ब्रेक लेकर लौटे थे। मार्श ने एक छोर से रन बनाना जारी रखा लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...