4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभोपालपत्नी, साला और साली की गोली मारकर हत्या: मां ने कहा-मेरी बेइज्जती...

पत्नी, साला और साली की गोली मारकर हत्या: मां ने कहा-मेरी बेइज्जती हुई; युवक ने तीनों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Published on

मुरैन

मुरैना ने एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी, साला और साली की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पत्नी का उसकी सास से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। साला और साली इसी विवाद को सुलझाने आए थे। मां ने अपने बेटे से कहा कि इन लोगों ने मेरी बेइज्जती की। गुस्साए बेटे ने पत्नी समेत तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की दी। घटना रविवार सुबह 11 बजे की है।

आरोपी त्रिलोकी परमार की शादी 12 साल पहले भिंड की अटेर निवासी राखी से हुई थी। राखी की अपनी सास से अक्सर लड़ाई होते रहती थी। उसने अपने भाई युवराज तथा बड़ी बहन जूली को फोन करके यह बात बताई थी। रविवार को भाई युवराज तथा बड़ी बहन जूली उसे लेने बागचीनी पहुंचे। वहां उन्होंने राखी की सास से बात की। बात करते-करते विवाद बढ़ गया। उस वक्त त्रिलोकी परमार घर पर नहीं था। वह बाजार गया हुआ था।

बस स्टैंड पर कर रहे थे तीनों इंतजार
दोनों बहन व भाई के घर से निकलने के बाद मां ने बेटे त्रिलोकी को फोन किया कि उसके साले और साली ने उसकी बहुत बेइज्जती की है। यह बात त्रिलोकी को नागवार गुजरी और वह गुस्से से आग बबूला हो उठा। वह घर आया लेकिन तीनों लोग उसे नहीं मिले। वह तुरंत बस स्टैंड पहुंचा। बस स्टैंड पर तीनों बस का इंतजार कर रहे थे। उसने वहां कट्टे से पांच फायर कर तीनों की हत्या कर दी। युवराज और राखी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जूली ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

आरोपी फरार, इलाके में फोर्स तैनात
बागचीनी बस स्टैंड पर गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया था। घटना स्थल से आरोपी त्रिलोकी परमार फरार हो गया। उसके साथ उसकी मां और दो बच्चे भी साथ है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान भी बागचीनी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। क्षेत्र में फोर्स तैनात की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...