13.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति'दिल्ली में किरायेदारों को भी देंगे फ्री बिजली-पानी', अरविंद केजरीवाल का एक...

‘दिल्ली में किरायेदारों को भी देंगे फ्री बिजली-पानी’, अरविंद केजरीवाल का एक और बड़ा वादा

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक और बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि दिल्ली में किरायेदारों को मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी का लाभ नहीं मिल रहा है. चुनाव बाद जब हमारी सरकार बनेगी तो हम ऐसी योजना लाएंगे जिससे किरायेदारों को मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस योजना से पूर्वांचली समाज को बड़ा लाभ मिलेगा.

अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के ऊपर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘अनब्रेकेबल’ को लेकर दावा किया कि बीजेपी ने इसकी स्क्रीनिंग रुकवा दी है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘आईटीओ पर आज एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई जानी थी. दिल्ली पुलिस ने इसकी स्क्रीनिंग रोक दी. यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था. यह पत्रकारों के लिए प्राइवेट स्क्रीनिंग थी. बीजेपी डरी हुई है. AAP पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग अवैध तरीके से रोक दी गई. डॉक्यूमेंट्री में यह दिखाया जाना था कि कैसे AAP ने बीजेपी की साजिशों का सामना किया. प्राइवेट स्क्रीनिंग के लिए चुनाव आयोग की अनुमति की आवश्यकता नहीं होती.’

अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने जवाब देते हुए कहा, ‘चूंकि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा चुकी है, इसलिए राजनीतिक दलों को जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय (डीएम कार्यालय) में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से अनुमति के लिए आवेदन करना होगा. चुनाव के दौरान यह एक मानक प्रक्रिया है. उक्त आयोजन के लिए चुनाव आयोग से ऐसी कोई अनुमति नहीं ली गई थी और इसलिए यह दिशानिर्देशों का उल्लंघन होगा. हम सभी दलों से आग्रह करते हैं कि वे इस समय चुनाव नियमों और विनियमों का पालन करें.’

इससे एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर डीटीसी बसों में छात्रों को फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी. उन्होंने मेट्रो किराये में छात्रों को रियायत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. वहीं, भाजपा ने भी 17 जनवरी को दिल्ली चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया. भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली में सरकार बनने पर महिलाओं को 2500 रुपये महीने की आर्थिक मदद, आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र नागरिकों को मुफ्त इलाज, रसोई गैस पर 500 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया है.

इसके अलावा भगवा पार्टी ने गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए की मदद. होली और दीपावली पर 1-1 मुक्त सिलेंडर, वरिष्ठ नागरिकों को 3000 रुपये प्रति माह पेंशन, अटल कैंटीन के तहत 5 रुपये में भरपेट भोजन का वादा किया है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली में बिजली, पानी और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का लाभ मिलता रहेगा. बीजेपी के संकल्प पत्र पर अरविंद केजरीवाल ने हमला बोलते हुए कहा कि यह आम आदमी पार्टी की योजनाओं का कॉपी पेस्ट है. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या अब उन्हें रेवड़ी कल्चर से दिक्कत नहीं है?

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...