3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयतथ्यों के साथ लिखित जवाब देंगे... राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव...

तथ्यों के साथ लिखित जवाब देंगे… राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का रिएक्शन

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में काउंटिंग से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हालांकि मामला महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ा है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने मतदाता सूची में कई गड़बड़ियों का दावा किया है। इस बीच चुनाव आयोग ने आरोपों का लिखित में तथ्यों के साथ जवाब देने का वादा किया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या राज्य की कुल आबादी से अधिक होने के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर लिखित में पूरे तथ्यों के साथ जवाब देगा।

चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत निर्वाचन आयोग (ECI) राजनीतिक दलों को प्राथमिकता वाले पक्षकारों के रूप में मानता है, निश्चित रूप से मतदाता सर्वोपरि हैं और राजनीतिक दलों से आने वाले विचारों, सुझावों, सवालों को बहुत महत्व देता है।’ आयोग ने गांधी का नाम लिए बिना या उनके आरोपों का हवाला दिए बिना कहा, ‘आयोग उन पूरे तथ्यात्मक और प्रक्रियात्मक प्रक्रिया का पालन करते हुए लिखित में जवाब देगा, जिसे पूरे देश में समान रूप से अपनाया गया है।’

राहुल ने चुनाव आयोग पर खड़े किए सवाल
राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कई अनियमितताएं हुई हैं। विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां पाई हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारे पास महाराष्ट्र चुनाव में लड़ने वाले पूरे विपक्ष का प्रतिनिधित्व है। हम चुनाव के बारे में कुछ जानकारी लाने जा रहे हैं। हमने मतदाताओं और मतदाता सूची का अध्ययन किया है। हमारी टीम काम कर रही है, और हमने कई अनियमितताएं पाई हैं।’

राहुल ने मांगा इस सवाल का जवाब
राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘हमें लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची चाहिए। हमें यह समझना है कि ये नए अतिरिक्त मतदाता कौन हैं। हम यह भी समझना चाहते हैं कि इतने सारे मतदाताओं को कैसे हटाया गया। एक बूथ से दूसरे बूथ में मतदाताओं का ट्रांसफर क्यों किया गया? इनमें से ज्यादातर अनुसूचित जाति/जनजाति के मतदाता थे।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...