0.6 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल को मिलती रहेगी Z कैटेगरी सुरक्षा? दिल्ली पुलिस के सवाल पर...

केजरीवाल को मिलती रहेगी Z कैटेगरी सुरक्षा? दिल्ली पुलिस के सवाल पर आ गया गृह मंत्रालय का जवाब

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की जेड कैटेगरी की सुरक्षा जारी रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिक्योरिटी रिव्यू के बाद यह फैसला लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से पूछा था कि केजरीवाल की सुरक्षा जारी रखनी है या कम करनी है तो किस कैटेगरी में। दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार के एक महीने बाद दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर यह सवाल पूछा गया था। केजरीवाल के पास अभी Z प्लस की सुरक्षा है।

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और आम आदमी पार्टी के संयोजक हैं। खतरे को देखते हुए MHA ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी है। कई सुरक्षा खतरों के कारण, MHA ने केजरीवाल को Z प्लस सुरक्षा दी थी। सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी दिल्ली पुलिस ने उन्हें Z-श्रेणी की सुरक्षा जारी रखी।

अब दिल्ली चुनाव में हार के बाद दिल्ली पुलिस यह जानना चाहती थी कि क्या इतनी सुरक्षा जरूरी है। क्या सुरक्षा कम की जा सकती है? हालांकि इस पर फैसला गृह मंत्रालय को करना था। पुलिस ने MHA को जो पत्र लिखकर पूछा था उसका जवाब मिल गया है। ‘Z कैटेगरी ‘ सुरक्षा घेरा काफी मजबूत सुरक्षा मानी जाती है। इसमें कई सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। यह सुरक्षा उन लोगों को दी जाती है जिन्हें ज्यादा खतरा होता है।

अभी हाल ही में जब केजरीवाल पंजाब पहुंचे तो उनकी सुरक्षा को लेकर तंज कसा गया। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने भी केजरीवाल के सुरक्षा घेरे को लेकर कटाक्ष किया। दिल्ली बीजेपी की ओर से भी उनकी सुरक्षा को लेकर निशाना बनाया गया था।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नियुक्ति पत्र प्रदान

जयपुर ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) का दौरा कर 10 जनवरी...

मुख्यमंत्री ने किया ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने किया ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन- अत्याधुनिक उपकरण-हथियारों और युद्ध करने...